ताज़ा खबरें
हरियाणा में कांग्रेस की आंधी, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी सबसे आगे
हरियाणा:शाम 5 बजे तक 61% मतदान, नूंह जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग
कांग्रेस ने किसानों को गरीब, बदहाल बनाने में कसर नहीं छोड़ी: मोदी
संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा हटाना जरूरी:राहुल गांधी
सीएम वही होगा, जिसे विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगा: हुड्डा

गुवाहाटी: असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से 30 जिलों के 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ से 52 लोग जान गवा चुके हैं जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने देर रात स्थिति की समीक्षा की

शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ प्रभावित लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित डिब्रूगढ़ से लौटने के बाद शुक्रवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

नेशनल पार्क में कई जानवरों की मौत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शुक्रवार तक कुल 92 जंगली जानवरों की डूबने या उपचार के दौरान मौत हो गई है, जबकि 95 अन्य जानवरों को बचाया गया है।इस बीच गुवाहाटी के ज्योतिनगर इलाके से गुरुवार शाम को लापता हुए बच्चे का अब भी तक पता नहीं चल सका है। वह कथित तौर पर अपने पिता के स्कूटर से फिसलकर खुले नाले में गिर गया था। बच्चे की तलाश जारी है। खुदाई करने वाली मशीन भी लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख