ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

बदायूं: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। इस बार प्रियंका ने बदायूं जिले के सहसवान तहसील की हवालात में किसान की मौत को लेकर निशाने पर लिया है। ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए और बिल वसूली के नाम पर किसानों को जेल में डाल कर प्रताड़ित किया जा रहा है। बदायूं के किसान बृजलाल के साथ घटी घटना निंदनीय है। उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित नहीं किया जाए।

बता दें कि बीते दिनों सहसवान तहसील के जरीफनगर निवासी को तहसील प्रशासन ने बिजली बिल बकाया के मामले में गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। 11 दिन हवालात में रहने के बाद मौत हो गई थी। हवालात में मौत से परिवार आक्रोशित है, तो वहीं ये मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्टियां अपना फायदा ढूंढ रही हैं। लोकसभा चुनाव के बाद शांत हुए राजनीतिक गलियारे में बृजलाल की मौत को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति रोटियां सेंकना शुरू कर दिया है।

 

कांग्रेसी शुरू कर चुके हैं आंदोलन

राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व के चलते बीते दिन कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह आंदोलन शुरू कर चुके हैं। वह बीते दिन कार्यकर्ताओं के साथ सहसवान के गांव जरीफनगर गए थे और पीड़ित परिवार से बात की और सीधे कांग्रेस हाईकमान को जानकारी दी थी। वहीं तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन तथा जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। कहा था कि बृजलाल की मौत किसानों पर जानलेवा अत्याचार हैं, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उधर, शनिवार को सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मृतक के परिजनों से मिले थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख