ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जब जनता को अपनी जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास। राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है।

अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि खेती और बाजार सब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कारोबार चौपट है। कुशासन से सब परेशान हैं। एक ओर बारिश से आई तबाही में प्रदेशवासी जान गंवा रहे हैं। अपना सब कुछ खो चुके गरीब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पूरी सरकार समेत अपनी उपलब्धियों का बखान सुनाकर फूले नहीं समा रहे हैं। चंदौली-जौनपुर में भीषण बारिश में मकान गिरने से 4 मौंते हो गई, एक बच्चा और एक महिला घायल हो गई। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसी की सुध तक नहीं ली। भाजपा की राज्य सरकार ने ढाई साल बड़ी-बड़ी बातों और झूठे सपने दिखाने में ही बिता दिए।

अखिलेश ने कहा, गड्ढा मुक्त होने के बजाय सड़कें गड्ढे में हो गई हैं। बदायूं के सहसवान में बृजपाल की बिजली चोरी में हवालात में हुई मौत भाजपा कुशासन की देन है। भाजपा वास्तविक मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती है। सत्ता संरक्षित बिजली चोरों पर कब कार्रवाई होगी? पीड़ित परिवार को मुआवजा कब मिलेगा?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा वास्तविक मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती है। विकास कार्यों में भाजपा सरकार की कोई रूचि नहीं। प्रदेश में जनहित में विकास का परिचय सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही कराया था। न चाहते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार को भी समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करने के साथ सम्मानित करना पड़ा था। भाजपा की प्रदेश सरकार ने खुद तो कुछ किया नहीं बल्कि समाजवादी सरकार के शानदार कामों को भी अपनी अकुशलता से बर्बाद कर दिया। भाजपा को इसका जवाब देना ही पड़ेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख