ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पार्टी विधायक अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने 2 अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने को लेकर अदिती सिंह से सवाल किया है। इस सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार किया गया था। पार्टी ने विधायक से दो दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचकर सभी को चौंका दिया था।

उन्होंने कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर महात्मा गांधी पर बोलने आई हैं। यह भी कहा कि वह शिक्षित और पढ़ी-लिखी विधायक हैं। इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने का समर्थन किया। वहीं उनका सदन में आना और सरकार के कामों का समर्थन करने से उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने का संकेत मिल रहा है। अदिति ने कहा कि पंचायती व्यवस्था का जो सपना गांधी जी ने देखा था उसका क्या हश्र हुआ खासकर उसे जिला पंचायतों में देखा जा सकता है।

उन्होंने जिला पंचायत रायबरेली के चुनाव मामले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कार्रवाई पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक चौथाई देश अभी भी गरीबी की रेखा से नीचे है। कांग्रेस के फैसले से अलग होकर उनका सदन में आना सभी को चौंका गया। वह ऐसे मौके पर पहुंची जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पैदल मार्च के लिए आई थीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख