ताज़ा खबरें
बैतूल के कोयला खदान में स्लैब गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
हमें इंतजार है, 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे आएंगे: गोपाल राय
'आप' पार्षदों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा: गोपाल राय
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बताने वाले इस दल के लोग दरअसल बापू के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि भाजपा की विचारधारा वाले लोग कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर नहीं चले और ना ही कभी सत्य का मार्ग अपनाया। जिस पार्टी के लोग हिंसा में विश्वास करते हैं वे आज राष्ट्रपिता की जयन्ती मना रहे हैं? सपा ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और सौहार्द की विचारधारा के प्रचार के लिये बापू के पसंदीदा भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके लोग महात्मा गांधी के बताये सिद्धांतों से कोसों दूर हैं। लेकिन वे गांधी, लोहिया, भीमराव आम्बेडकर और विवेकानंद के रास्ते पर चलने की बात करते हैं। भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति करने और अपने गलत कार्यों को छुपाने के लिए इन महान विभूतियों का इस्तेमाल कर रही है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी के योगदान की चर्चा की।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि गांधी सत्य, अहिंसा और सौहार्द में यकीन करते थे। हम उन्हें याद करने के साथ-साथ भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात बेहद खराब हैं और विभाजनकारी नीति से देश के सामाजिक ताने-बाने को बहुत नुकसान पहुंचा है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने गांधी आश्रम पहुंचकर 'चरखा यज्ञ' में हिस्सा भी लिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख