ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में बनाए गए महासचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों का जिम्मा मिला है। विज्ञापन ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रभारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

लखनऊ, अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर, फैजाबाद, झांसी, रॉबर्ट्सगंज जैसी महत्वपूर्ण सीटें प्रियंका गांधी के जिम्मे है। वहीं, ज्योतिरादित्य के जिम्मे जो 39 सीटें हैं, उनमें कानपुर, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, कैराना, आगरा, मथुरा, कन्नौज, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल है। हाल में राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया था।

प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी और आज इनके बीच सीटों का बंटवारा भी कर दिया गया। 11 फरवरी को ही लखनऊ में राहुल ने प्रियंका के साथ राहुल ने रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और महासचिव सह पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताते हुए जमीन से जुड़े लोगों को ऊपर आने की बात कही थी। वहीं प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने में लग गईं हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख