ताज़ा खबरें
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'

जौनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को एक बार फिर राममंदिर निर्माण में देरी के लिए कांग्रेस, सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल बाबा, बहन मायावती और अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि जहां राम का जन्म हुआ था वहां मंदिर बने कि नहीं। भाजपा का स्पष्ट मत है कि अयोध्या में जन्मस्थान पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। जौनपुर में आयोजित काशी क्षेत्र से जुड़े पूर्वांचल के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष के नाते मैं कहा रहा हूं, रामलला का मंदिर निर्धारित स्थान पर बनेगा। उसे बनाने से कोई रोक नहीं सकता।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के कार्यों एवं मंदिर मुद्दे पर लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले योगी जी को यूं ही फोन किया था। बातचीत के दौरान मैंने कहा कठिन काम दे रहा हूं। राम मंदिर से संबंधित जितने भी जरूरी कागजात और अन्य प्रक्रियाएं हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराएं। योगी जी ने कहा था कि कोई कोई काम कठिन नहीं होता।

उन्होंने छह माह में प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी दस्तावेज सर्वोच्च न्यायालय में पेश किये। लेकिन कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने अड़ंगा डाला और 2019 के चुनाव के बाद सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की।

घुसपैठिए देश के लिए खतरा

भाजपा अध्यक्ष घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया लेकिन राहुल बाबा ने हाय-तौबा मचाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत समूचे विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि घुसपैठिए क्या उनके चचेरे भाई लगते हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये विपक्ष के लिए उनके वोटबैंक हो सकते हैं लेकिन देश की सुरक्षा के लिए वह खतरा हैं। शाह ने कहा कि 2019 में केन्द्र सरकार बनते ही घुसपैठियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि2019 का चुनाव भाजपा ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है।

2019 का धर्मयुद्ध जीतना जरूरी: योगी आदित्यनाथ

पूर्वांचल के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2019 का चुनाव धर्मयुद्ध है। इस धर्मयुद्ध को जीतना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। टीडी कालेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंंत्री ने कहा कि भाजपा ने जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर बूथों को मजबूत किया है। 2019 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने इसके लिए प्रदेश के छह क्षेत्रों में बांटा गया है। सभी क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों को सेनानी बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आये हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं। इनका सम्मान पार्टी का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन था कि अब तक प्रयाग में 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया और बटवृक्ष का दर्शन किये। अभी दो मुख्य स्नान बाकी हैं। इस अभियान को यूनेस्को ने सांस्कृतिक मंच का नाम दिया है।

भाजपा ने पूर्वांचल को मच्छर और माफियाओं से मुक्त कराया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा और बसपा पर माफियाओं के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि बुआ-भतीजे के राज्य में उत्तर प्रदेश मच्छर और माफियाओं से ग्रस्त था। बीजेपी सरकार ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया दोनों से मुक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां मोदीजी के स्वच्छ भारत अभियान ने मच्छरों से पूर्वांचल को मुक्त कराया वहीं योगी सरकार ने माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की और पूर्वांचल को माफिया मुक्त कर दिया।

विकास देखना है तो काशी में देखें

अमित शाह ने काशी एवं पूर्वांचल में चल रहे विकास कार्यो की जमकर सराहना की। कहा कि बीते साढ़े चार साल में पूरे पूर्वांचल में विकास की बयार बह रही है। रेलवे से लेकर सड़क तक के निर्माण में तेजी आयी। जिधर जाइए उधर फोरलेन बन रहा है। किसी को विकास देखना है तो काशी जाकर देखे। पूरी काशी बदल चुकी है। परम्परा को संजोए हुए काशी कैसे आधुनिक बन चुकी है। इसे दुनिया को दिखाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कांग्रेस-सपा-बसपा पर विकास के नाम पर जनता के धन को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख