ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता इस बार लोकसभा चुनाव में नया प्रधानमंत्री चुनेगी। अखिलेश यादव ने यह बात शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की रैली में कही। अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश ने मन बना लिया है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों में देश का नया प्रधानमंत्री चुनेगी। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनता को छला है, धोखा दिया है। षडयंत्र करना और नफरत फैलाना ही उसकी आदत है। आज पश्चिमी बंगाल से विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है उससे पूरे देश में खुशी की लहर पैदा हुई है। नए साल में बदलाव आने पर और नया प्रधानमंत्री मिलने पर लोगों को बहुत खुशी होगी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश में साथ आ जाने से भाजपा में हताशा है। भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा ली जाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे खिलाफ कहा जाता है कि हमारे बीच दूल्हे ज्यादा हैं। हमारा कहना है कौन दूल्हा होगा यह जनता तय करेगी। लेकिन जो फेल हो गए, जिन्होंने देश का विनाश किया वे बताएं कि दूसरा नाम कौन है? अभी जो नाम है उसने तो बुरी तरह निराश किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो भाजपा से ही गठबंधन करना सीखा है। भाजपा ने 40 दलों से गठबंधन कर सरकार बनाई अब चुनाव आया तो इस गठबंधन में सीबीआई, ईडी आदि को भी जोड़ रहे है। दूसरी तरफ हमने जनता का साथ लिया है, वहीं 2019 का फैसला करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा काम पर वोट नहीं मांगती, वह तो साजिशें करती है। हमें इनकी साजिशों के फेर में न पड़कर भाजपा को पराजित करना है। लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। हम एक-एक सीट जीतेंगे और भाजपा का सफाया करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख