ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन का ‘एकाध हफ्ते’ में एलान होने के संकेत देते हुए रविवार को कहा कि सपा और बसपा भाजपा के ही सिखाये पाठ पर अपना गणित दुरूस्त कर रहे हैं। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में सपा-बसपा के गठबंधन की औपचारिक घोषणा के समय के बारे में पूछे जाने पर कहा ‘‘गठबंधन का समय भी पता लगेगा आपको। बस, एकाध हफ्ते की बात है।’’उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो गणित सबको सिखाया......भाजपा ने अपना गणित ठीक करने के लिये देश में ना जाने कितने गठबंधन किये। शायद सपा-बसपा भी अपना गणित दुरूस्त कर रहे हैं।

गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की सम्भावनाओं के सवाल पर अखिलेश ने कहा ‘‘गठबंधन के दोनों नेताओं को तय करना है कि कांग्रेस साथ होगी या नहीं।’’ हालांकि सपा अध्यक्ष ने गठबंधन के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश और देश का सवाल है तो लोग परिवर्तन चाहते हैं। देश ने ऐसा वक्त देखा है, जहां हर चीज रुक गयी और जो वादे किये गये थे, वे पूरे नहीं हुए, लिहाजा देश बदलाव चाहता है।

मालूम हो कि सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर सरगर्मियां खासी तेज हो गयी हैं। गठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल और कुछ अन्य छोटे दलों को भी शामिल किया जा सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख