ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश

बुलंदशहर: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज बीते 3 दिसंबर से ही फरार चल रहा था। वह अपने आकाओं के संपर्क में भी था लेकिन पुलिस का उसका पता नहीं लगा पा रही थी। बीती रात पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि योगेश बुलंदशहर के खुर्जा आने वाला है। सूचना पाकर बीबीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स लेकर खुर्जा बुलंदशहर बाईपास पर स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज के पास पहुंचे। वहां टी-प्वाइंट के पास से रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस वक्त पुलिस योगेश से पूछताछ कर रही है।

योगेश पुत्र सूरजभान सिंह नयाबांस माजरा साहनपुर, स्याना का रहने वाला है। योगेश पर आरोप है कि उसी ने 3 दिसंबर के दिन गोकशी की बात फैलाई और सैकड़ों की भीड़ जुटा ली। जिसके बाद हिंसा हुई जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित नाम के स्थानीय शख्स की मौत हो गई। वहीं स्याना बवाल प्रकरण में दो नामजद आरोपियों ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया था।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अब तक 13 नामजद समेत 32 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। हालांकि बवाल के एक माह पूरे होने के बाद भी 12 नामजद अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बीते तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के चिंगरावठी चौकी क्षेत्र में गोकशी के बाद हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चांदपुर पूठी गांव निवासी सतीश कुमार और महाब के रहने वाले विनीत कुमार ने बुधवार को सीजेएम के समक्ष सरेंडर कर दिया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख