ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मीटू में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का बचाव किए जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि देश में महिला सम्मान व सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं साथ यौन शोषण व उत्पीड़न की निंदा की है। मायावती ने सोमवार को जारी बयान में यौन शोषण व उत्पीड़न में घिरे केंद्रीय मंत्री द्वारा अपने बचाव में इसे चुनावी रंग देने की निंदा की है। केंद्र सरकार का यह रवैया भाजपा के महिला विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को बेनकाब करता है।

उन्होंने कहा है कि कामकाजी शिक्षित महिलाओं के विरुद्ध उत्पीड़न व यौन शोषण के मामले में सोशल मीडिया के अभियान मीटू में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के मामले में केंद्र सरकार का रवैया चकित करने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता की हर जगह दुहाई देने वाली भाजपा चुनावी व राजनीतिक स्वार्थ के लिए क्या इसी तरह महिलाओं को अपमानित करती रहेगी। चेतावनी देते हुए कहा है कि चुनावी लाभ के लिए महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ेगा।

इस प्रकार की घटनाओं का खुलासा होने पर देश भर में इसकी निंदा हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न होना केंद्र सरकार की हठधर्मी व अहंकारी होने का प्रमाण है।

उन्होंने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं काफी हिम्मत करके काम के दौरान होने वाले यौन उत्पीड़न व शोषण के बारे में एक साथ आवाज बुलंद कर रही हैं। भाजपा भले ही अति संवेदनशील होकर खामोश व तमाशाई बनी रहे, लेकिन देश की जनता इसके लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख