ताज़ा खबरें
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने में लगी है। वह युवा पीढ़ी को अंधविश्वास और रूढ़िवादिता के अंधेरे में फंसाए रखना चाहती है। उसे नौजवानों के भविष्य निर्माण की कतई चिंता नहीं है।ये बात अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई समाजवादी युवजन सभा की बैठक में कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी विचाराधारा को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। वह भ्रम, अफवाह और गुमराह करने की साजिश करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में छात्रों को दाखिला देने में बंदिशें लगाई जा रही हैं। भाजपा बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन हैं। सत्ताधारियों के कारण बहन-बेटियों का मान सम्मान खतरे में है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल-100 व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। अखिलेश ने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना के आधार पर अवसर और हक-सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती आई है। बिना गैर बराबरी को मिटाए सामाजिक सद्भाव नहीं हो सकता है।

 

अखिलेश को तमिलनाडु आने का न्यौता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तमिलनाडु से आए डी. शशिकुमार धर्मलिंगम ने अपने 80 साथियों के साथ मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की ताकत के विस्तार के बारे में चर्चा की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी तमिलनाडु में समाजवादी पार्टी कर रही है। इसके लिए ही धर्मलिंगम ने अखिलेश यादव को चेन्नई आने का निमंत्रण दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख