ताज़ा खबरें
वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट
प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां 40 साल की एक महिला ने 25 साल के प्रेमी द्वारा खुद को ठुकराये जाने से आहत होकर युवक के ऑफिस जाकर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपित महिला की तलाश में जुट गयी है।

छह बच्चों की मां है महिला

जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, अपने प्रेमी द्वारा छोड़े जाने से आहत महिला ने बदले की भावना से घटना को अंजाम दिया। आरोपित महिला की पहचान कर ली गयी है। बताया जाता है कि वह पहले से शादीशुदा और छह बच्चों की मां है। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला का पीड़ित युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, थोड़े समय बाद युवक ने महिला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। दोनों सहारनपुर जिले के देवबंद के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद युवक ने महिला से अलग होने का फैसला किया।

आॅफिस जाकर चेहरे पर फेंका एसिड

अपने प्रेमी के फैसले से आहत महिला ने युवक के ऑफिस जाकर उसके चेहरे पर ऐसिड फेंक दिया। जिससे युवक का चेहरे, आंखों और कंधे पर घाव हो गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, हालत गंभीर होने की वजह से बाद में मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित महिला वहां से फरार हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 326 ए के तहत एक केस दर्ज किया गया है और अब आरोपित महिला को ढूंढने में जुटी हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख