ताज़ा खबरें
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तीन युवकों ने 18 वर्षीय एक लड़की को मिट्टी का तेल छिड़ककर कथित तौर पर जला दिया। राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मामला कुरावली थाना क्षेत्र का है। लड़की 40 प्रतिशत जल गई है। उसने शिकायत की है कि सचिन गुप्ता, आशीष गुप्ता और पंचम सिंह ने बुधवार (13 दिसंबर) को उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

लड़की का आरोप है कि तीनों युवक पिछले छह महीने से उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बना रहे थे, लेकिन उसने ये बात अपने परिवार वालों को भयवश नहीं बतायी थी। विश्वविद्यालय के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कुरावली रोहिताश सिंह को इस प्रकरण में पीड़िता के थाने आने के बाद उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित न करने एवं संवेदनहीनतापूर्ण आचरण प्रदर्शित करने के संबंध में निलम्बित कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 18 वर्षीय लड़की की कॉलेज से घर लौटते वक्त हत्या किए जाने के बाद तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है।

कांधला थाने के घर श्याम गांव में 12वीं कक्षा की लड़की की कथित तौर पर धारदार हथियारों से एक व्यक्ति ने हत्या कर दी क्योंकि लड़की ने उसकी हरकतों का विरोध किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमरपाल गुज्जर (26) और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और तनाव कम करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। लड़की के भाई ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख