ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के एक विधायक ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जन्मदिन पर बुधवार को शहर के एक सरकारी महिला अस्पताल में जन्मे शिशुओं को सोने की अंगूठियां उपहार में दीं। रायपुरम के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डी. जयकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मैं 1991 से अम्मा के जन्मदिन के मौके पर (24 फरवरी को) जन्मे बच्चों में सोने की अंगूठियां बांटता हूं।' बता दें कि जयललिता को उनके समर्थक अम्मा (मां) बुलाते हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह करीब दस शिशुओं को सोने की अंगूठी दी और आधी रात तक जन्म लेने वाले बच्चों की अंतिम संख्या का पता चलने के बाद बाकियों को गुरुवार को अंगूठी भेंट करेंगे। जयकुमार ने नवजात शिशुओं की मांओं को भी कुछ तोहफे दिए। अन्नाद्रमुक की महासचिव जयललिता बुधवार को 68 साल की हो गईं। उनके समर्थकों ने अपनी नेता के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्रेम और स्नेह दर्शाया।

इनमें वे 1,000 से अधिक लोग शामिल हैं, जिन्होंने चेन्नई में अपने हाथों में जयललिता की तस्वीर और 'अम्मा' शब्द गुदवाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख