ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मदुरै: एक सरकारी बस और सीमेंट से लदे ट्रक के बीच टी. कल्लूपट्टी में हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चालक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्‍योंकि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रह जाने के कारण दुर्घटना हुई। बस राजापलयम से केरल के कुमिली जा रही थी और ट्रक करूर से तिरूवनंतपुरम जा रहा था। सीटों के बीच फंसे जख्मी यात्रियों को पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने बाहर निकाला।

पुलिस ने कहा कि सभी को यहां के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख