- Details
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। धान की बोरियों से लदा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे उतरते समय बेकाबू होकर मंदिर के मुख्य गेट के पास बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी और कुछ बच्चे भी शामिल हैं। करीब पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
पहाड़ी से उतरते समय बेकाबू हुआ ट्रक
जानकारी के मुताबिक, हादसा ग्वालियर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर शीतला माता मंदिर के पास हुआ। चीनोर की ओर से आ रहा ट्रक घाटी से नीचे उतरते समय अनियंत्रित हो गया और मंदिर के बाहरी गेट के आसपास बनी दुकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और दोपहिया वाहन भी टूट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में रखे गए हैं।
- Details
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में प्रशासन वहां बनी शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ रहा है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन का विरोध करने के लिए सड़क पर आ गए हैं। उनका कहना है कि यह मस्जिद 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसे गिराया नहीं जाना चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। लोगों को बातचीत कर समझाने की भी कोशिश की जा रही है। मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ जमा है। पुलिस से झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं।
भीड़ ने फेंके पत्थर, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन में आज सुबह नगर निगम की कार्रवाई से पहले ही शाही मस्जिद हटाने का विरोध शुरू हो गया। अचानक से यहां पुलिसबल की तरफ पथराव शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
- Details
इंदौर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर में ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम में उमड़ी हजारों छात्रों और युवाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि छात्र जिज्ञासु होते हैं, नफरत नहीं करते, विनम्र होते हैं, निडर होते हैं, सहिष्णु होते हैं और ईमानदार होते हैं। लेकिन आज हिंदुस्तान के छात्र खुश नहीं हैं। छात्र बहुत परेशान हैं। उनके ऊपर बहुत दबाव है। उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा है।
छात्र सवाल पूछता है, इस सिस्टम को छात्रों से खतरा लगता है
राहुल गांधी ने कहा कि देश पर एक सिस्टम का कब्जा है, जिसके टॉप पर 6 लोग बैठे हैं। उन्होंने एक स्लाइड दिखाते हुए कहा कि इसमें शामिल नरेंद्र मोदी पूरे सिस्टम को चलाते हैं। अमित शाह देश को भड़काते हैं, स्टूडेंट्स को लाठियों और कील लगे डंडों से पिटवाते हैं। अजीत डोभाल हम सबकी जासूसी करते हैं और मोदी-शाह को इन्फॉर्मेशन देते हैं। मोहन भागवत विचारधारा की बातें करते हैं और अडानी-अंबानी इस पूरे सिस्टम को फाइनेंस करते हैं।
- Details
जबलपुर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के बालाघाट जिले में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया तथा न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग, महिला एव बाल विकास विभाग और बालाघाट के जिलाधिकारी कलेक्टर सहित सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
गौरतलब है कि नरसिंहपुर जिले के निवासी अंशुल तिवारी ने बालाघाट में संक्रामक बीमारियों के कारण 30 से अधिक बच्चों की मौत के संबंध में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि बच्चों को पर्याप्त उपचार नही मिल रहा है और 50 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल में करीब 400 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। पिछले दिनों खंडपीठ ने याचिका की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा था कि महज समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जनहित याचिका दाखिल करना उचित नहीं है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






