- Details
नई दिल्ली: मैक्सिको ने एक ऐसा बिल पास किया जिसने एशिया से होने वाले निर्यात के पूरे परिदृश्य को हिला दिया है।
मैक्सिको की सीनेट ने एक बड़ा व्यापार संशोधन बिल पास किया, जिसके तहत चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों से आने वाले करीब 1,400 उत्पादों पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाने की तैयारी है।
ये टैरिफ 2026 में होगा लागू
यह कदम बिल्कुल वैसा ही है जैसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रोटेक्शनिस्ट नीति के तहत कर चुके हैं। बिल 2026 से लागू किया जाएगा।
यह बिल ऐसे समय में पास हुआ है जब अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच यूएसएमसीए की 2026 में समीक्षा होने वाली है। ट्रंप प्रशासन लगातार मैक्सिको पर चीन से दूरी बनाने का दबाव डाल रहा है और मैक्सिको को चीन के लिए “बैकडोर एंट्री पॉइंट” बताता रहा है। इस पृष्ठभूमि में यह कदम सिर्फ व्यापार नीति नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है।
- Details
नई दिल्ली: सोने की कीमत में बुधवार को मामूली गिरावट देखी गई, जबकि चांदी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 186 रुपए कम होकर 1,27,788 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,27,974 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,054 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,17,224 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरेट सोने की कीमत 95,981 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 95,841 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
दूसरी तरफ चांदी में मजबूत उछाल देखा गया है। चांदी की कीमत 6,595 रुपए कम होकर 1,85,488 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,78,893 रुपए प्रति किलो हो गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है।
- Details
मुंबई: टिकाऊ उपभोक्ता, निजी बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के बीच स्थानीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 275 अंक गिर गया जबकि निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 275.01 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ। यह 11 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,020.34 के ऊपरी और 84,313.62 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी अंतिम घंटे की बिकवाली के दबाव में 81.65 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 25,758 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के आखिरी घंटों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, निजी बैंक और आईटी शेयरों में हुई बिकवाली ने शुरुआती बढ़त को खत्म कर दिया और सेंसेक्स एवं निफ्टी एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुए।
- Details
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच रुपया बुधवार को नौ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक निर्णायक रुख अपनाने से पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व से स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। निवेशक अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता से मिलने वाले संकेतों का भी इंतजार कर रहे हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.00 प्रति डॉलर पर खुला। फिर कारोबार के दौरान लुढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.10 पर आ गया। कारोबार के अंत में 89.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ था।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजारों और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये में गिरावट का रुख रहने की आशंका है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में देरी से रुपये को और भी नुकसान पहुंच सकता है।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






