ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 158 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी एक बार 26,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 158.51 अंक यानी 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 85,265.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 380 अंक से अधिक चढ़कर 85,487.21 तक चला गया था।

एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 47.75 अंक बढ़कर 26,033.75 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में करीब 613 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी लगभग 230 अंक यानी 0.8 प्रतिशत टूटा था। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट में मुख्य रूप से तेजी रही।

तेहरान: परमाणु प्रतिबंधों के दबाव से बदहाल ईरान की मुद्रा रियाल बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ 12 लाख प्रति अमेरिकी डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल की नई विनिमय दर मंगलवार को ही पेश की थी, जो अब मुद्रा बाजार में लागू हो गया है।

ईरानी मुद्रा में इस तेज गिरावट के कारण खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरतों की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। देश में मांस, चावल और अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम नागरिकों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी और मुश्किल होती जा रही है।

ईरान पर लगे अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय परमाणु प्रतिबंधों ने उसकी अर्थव्यवस्था की हालत खराब कर दी है। इन प्रतिबंधों के चलते ईरान से होने वाले तेल निर्यात पर भी असर पड़ा है, जो ईरान की आय का प्रमुख स्रोत रहा है।

मुंबई: मौद्रिक नीति तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन-दिवसीय बैठक बुधवार को शुरू हो गई। इस बैठक में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की संभावना जताई जा रही है लेकिन कुछ विशेषज्ञ यथास्थिति कायम रहने की भी उम्मीद जता रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह-सदस्यीय एमपीसी का फैसला शुक्रवार को घोषित किया जाएगा।

यह द्विमासिक समीक्षा बैठक खुदरा मुद्रास्फीति में लगातार नरमी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उच्च वृद्धि दर, डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 90 के पार चले जाने और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है।

आरबीआई ने इस साल फरवरी से जून के दौरान तीन किस्तों में रेपो दर में कुल एक प्रतिशत अंक की कटौती की थी। हालांकि, उसके बाद अगस्त एवं अक्टूबर की बैठकों में रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया।

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को उछाल देखा गया। इससे सोने की कीमत 1.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.78 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 621 रुपए बढ़कर 1,28,214 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,27,593 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,444 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,16,875 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 95,695 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 96,161 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 3,540 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,78,190 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,74,650 रुपए प्रति किलो था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख