ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के ताजा आकलन के मुताबिक मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने अल्पकालिक स्थिरता हासिल कर ली है, लेकिन वह अब भी भारी कर्ज, कमजोर निवेश और रोजगार वृद्धि की सुस्ती के बोझ से दबी हुई है।

आईएमएफ ने जारी की पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की नई किस्त

समाचारपत्र 'डॉन' में बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ का यह आकलन मंगलवार को उस वक्त जारी किए गए, जब पाकिस्तान को करीब 1.2 अरब डॉलर की नई किस्त जारी करने की घोषणा की गई।

इसके मुताबिक, पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि 2025-26 में 3.2 प्रतिशत तक पहुंच सकती है जो पिछले वित्त वर्ष में 2.6 प्रतिशत थी। यह रफ्तार देश की 24.05 करोड़ आबादी की जनसंख्या वृद्धि दर के बराबर ही है।

पाकिस्तान की 1,677 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ, यह रुझान सुधार की तुलना में आर्थिक ठहराव की ओर अधिक संकेत करता है।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सरकारी और कुछ चुनिंदा निजी बैंकों के प्रबंधक निदेशकों और सीईओ को कहा कि अपने बैंकिंग सिस्टम में मध्यस्थता लागत को कम करें और दक्षता को बढ़ाएं। आरबीआई गवर्नर यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की ओर से ब्याज दर को 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत कम किया गया है, जिससे रेपो रेट कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 5.50 प्रतिशत था। इस फरवरी से आरबीआई रेपो रेट में 125 आधार अंक की कटौती कर चुका है।

आरबीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, "गवर्नर ने कहा है कि 125 आधार अंकों की ब्याज दर में कमी और प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग से मध्यस्थता लागत कम होगी और दक्षता बढ़ेगी, जिससे सतत विकास और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।"

बयान में कहा गया कि ये बातचीत जनवरी 2025 में हुई इसी तरह की बैठकों के बाद विनियमित संस्थाओं के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ रिजर्व बैंक की चल रही सहभागिता का हिस्सा हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक कृषि व्यापार में हलचल मचा दी है। व्हाइट हाउस में किसानों के साथ हुई एक अहम बैठक में उन्होंने साफ संकेत दिया कि अमेरिका विदेशी कृषि उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है। संभावित कार्रवाई की इस सूची में भारतीय चावल और कनाडा से आने वाला उर्वरक शामिल बताया गया है।

किसानों ने ट्रंप से की शिकायत

यह बैठक उस समय हुई, जब अमेरिकी प्रशासन किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के राहत पैकेज का एलान कर चुका था। बैठक में मौजूद किसानों ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दावा किया कि भारत, थाईलैंड और चीन जैसे देश अमेरिकी बाजार में बेहद कम कीमत पर चावल भेज रहे हैं। इससे अमेरिकी किसानों को गहरा नुकसान हो रहा है। लुइसियाना स्थित केनेडी राइस मिल की सीईओ मेरिल केनेडी ने कहा कि प्यूर्टो रिको जैसे बाजारों में चीन ने इतनी बड़ी मात्रा में चावल भेजा है कि अमेरिकी आपूर्ति लगभग रुक सी गई है। दक्षिणी राज्यों में किसान इसकी कीमत चुका रहे हैं।

नई दिल्ली: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरस ने डीजीसीए के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। सरकार इंडिगो की ओर से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों को लागू करने में कथित लापरवाही की जांच कर रही है।

इंडिगो के सीईओ-सीओओ का डीजीसीए को जवाब

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को एयरलाइन के सीईओ और सीओओ की ओर से साइन किया गया जवाब सोमवार को शाम छह बजे के करीब भेजा। इंडिगो ने अपने जवाब में सेवाओं में गडबड़ी के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए गहरा खेद जताया है।

एयरलाइन ने माना है कि यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस पूरे संकट को कई कारणों का दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित संयोग बताया। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि कई मुसीबतें एक साथ आ गईं, जिनका अंदाजा उन्हें नहीं था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख