ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: जोमाटो, क्लियरट्रिप, पेटीएम सहित सैकड़ों स्टार्ट अप्स और उनके कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेट न्यूट्रैलिटी (निरपेक्षता) का बचाव करने को कहा है। उन्होंने इसे इंटरनेट पर सामग्री तक बिना किसी पक्षपात के पहुंच के रूप में परिभाषित किया है। मोदी की नीतियों की तारीफ की प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्टार्ट अप्स ने कहा है, 'हम आपसे आग्रह करते हैं कि हाल में घोषित स्टार्ट अप इंडिया पहल को सुनिश्चित करें और नेट निरपेक्षता पर चिंता को दूर करें। इसके स्पष्ट रूप से परिभाषित नीति और मजबूत नियमों की जरूरत है।' स्टार्ट अप्स ने मोदी सरकार की पहल विशेषरूप डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और कारोबार सुगमता की सराहना की है।

इस पत्र पर करीब 500 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें जोमाटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल, क्लियरट्रिप के संस्थापक एच भट्ट, एक्सवाईएसईसी लैब्स के संस्थापक सुभो हल्दर, आईस्प्रिट फाउंडेशन के सह संस्थापक शरद शर्मा और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा शामिल हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख