ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत अधिक सुरक्षा मानकों वाले 500 और 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा। पहले के नोट भी प्रचलन में रहेंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये सुरक्षात्मक उपाय नकली नोट चलाने की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर डिजाइन में सुधार करने और सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। रिजर्वबैंक ने शुक्रवार को एक अधिसूचना में कहा, रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत तीन अतिरिक्त संशोधित तत्वों के साथ 500 के बैंक नोट जारी करेगा जिसमें अंक के दोनों खानों के इन्सेट में अंग्रेजी का अक्षर ‘ई’ होगा। इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन के हस्ताक्षर होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख