ताज़ा खबरें
आजम खान को तीन मामलों में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में रहेंगे
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन

भुवनेश्वर: भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और उनसे सत्ता में 18 वर्षों तक रहने और केन्द्र से चार लाख करोड़ रुपये की धनराशि मिलने के बावजूद ओडिशा को विकसित नहीं कर पाने पर पद छोड़ने को कहा। शाह ग्राम पंचायतों के भाजपा पदाधिकारियों के माइक्रो प्रबंधन समूह-शक्ति केन्द्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार अब तक राज्य को चार लाख करोड़ रुपये दे चुकी हैं लेकिन बीजद इसका इस्तेमाल करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ओडिशा का विकास करने के लिए कई कदम उठाये है लेकिन अब तक लक्ष्यों को पूरा नहीं किया गया है क्योंकि राज्य सरकार विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं को समुचित ढंग से लागू करने में विफल रही है। शाह ने ओडिशा में आज राज्य के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की ताकि चुनावी रणनीतियों को दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में खुले में शौच करने वालों पर 50 रूपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह निर्णय बीएमसी की बैठक में लिया गया। जुर्माना स्थानीय वार्ड स्वच्छता समिति या स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाया जाएगा। बीएमसी के मेयर ए एन जेना ने बताया कि शहर को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में यह कदम उठाया गया है। जेना ने यह भी घोषणा की कि जुर्माने के संग्रह पर नए कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने और पूरे शहर को साफ रखने के लिए पूरे शहर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है साल की शुरुआत में मुंबई नगर निगम ने भी अपने यहां कुछ ऐसा ही नियम लागू किया था। इसके तहत महाराष्ट्र में खुले में शौच करते पाए जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये गए नये नियमों में यह बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने, थूकने और मूत्र त्याग करने पर भी जुर्माने की दरें तय की थी।

नई दिल्ली: ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के सेवादारों ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। कोविंद और उनकी पत्नी तीन महीने पहले 18 मार्च को मंदिर दर्शन के लिए गए थे, लेकिन इस घटना का खुलासा मंदिर प्रशासन की बैठक के मिनट्स सामने आने के बाद हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदिर में सेवादारों के एक समूह ने कथित रूप से गर्भगृह के करीब राष्ट्रपति का रास्ता रोक लिया और उनकी पत्नी को धक्का दिया।

बैठक को लेकर जारी मिनट्स के अनुसार, राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ठीक से दर्शन कर सकें, इसलिए सुबह 6.35 बजे से 8.40 बजे तक अन्य श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रखा गया था। इस दौरान कुछ सेवादारों और सरकारी अधिकारियों को ही राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी। जब राष्ट्रपति पुरी जगन्नाथ मंदिर के सबसे निचले हिस्से में रत्न सिंहासन के पास पहुंचे, तो एक सेवादार ने कथित तौर पर उन्हें रास्ता नहीं दिया। वहीं जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दर्शन कर रहे थे, तो कुछ सेवादारों ने कथित रूप से दोनों को कोहनी मारी।

भुवनेश्वर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि लोगों के भारी समर्थन के साथ भाजपा ओडिशा विधानसभा चुनाव में 120 से ज्यादा सीटें हासिल करने का अपना मिशन (मिशन 120 प्लस) पूरा करेगी। उन्होंने दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजद) शासित प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था में नाकामी के संकेत हैं। लिहाजा लोगों के शानदार समर्थन से भाजपा को अपना लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। पिछले साल फरवरी में राज्य के ग्रामीण चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले चुनाव में 120 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था।

अभी प्रदेश में भाजपा के 10 विधायक हैं। शाह का एक जुलाई को राज्य की यात्रा पर आने का कार्यक्रम है। यह पूछे जाने पर कि भाजपा 120 से ज्यादा सीटें जीतने का मिशन कैसे पूरा करेगी, स्मृति ने कहा कि ओडिशा में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में विफलता के संकेत हैं। दूसरी ओर अन्य राज्यों में भाजपा का सुशासन है। लिहाजा भाजपा विफलता के इन संकेतों के कारण अपना लक्ष्य हासिल करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख