- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में हमला जारी रखते हुए गुरुवार को परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) की जांच किए जाने की मांग की और दावा किया कि इनमें से 99.9 प्रतिशत लोगों के बीजेपी से संबंध पाए जाएंगे।
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों की न्यायिक जांच: अखिलेश यादव
उन्होंने बीजेपी पर चुनावी फायदे को धार्मिक मूल्यों से ऊपर रखने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि अगर यह जांच हो जाए तो बीजेपी में भगदड़ मच जाएगी। एसपी प्रमुख ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने और इस्तीफा देने वाले इसके पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा के हस्ताक्षर से पूर्व में किये गये कार्यों की न्यायिक जांच की भी मांग की। अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा जांच किए जाने का मुद्दा हर घर में चर्चा का विषय बन गया है।
- Details
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर जारी विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की एसआईटी जांच चल रही है, लेकिन कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित है, जबकि बड़े पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। अखिलेश ने चंपत राय का नाम लेते हुए कहा कि उनका जिक्र एसआईटी रिपोर्ट में नहीं है, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर उन्हें क्यों बचाया जा रहा है।
'मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर मर्यादा तोड़ी गई': अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है और उन्होंने समाज को मर्यादा में रहने का संदेश दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने अपने निजी फायदे के लिए उसी मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में चढ़ावे की चोरी सबसे बड़ा पाप मानी जाती है और इस पूरे मामले ने करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को आहत किया है।
- Details
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट के पद से हटने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। मंगलवार को उनके नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पत्र सामने आया, जिसमें उन्होंने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि वह विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का क्रमवार जवाब देंगे। साथ ही गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड की चौपाई 'धीरज धरम मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी' शेयर की गई है।
चंपत राय ने अपने पत्र में लिखा, "पिछले 7 जून 2026 से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय हुई चोरी के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरे ऊपर भी अनेक लोगों ने निराधार आरोप लगाए हैं। मैंने इस पूरे मामले पर मौन धारण कर लिया है।" उन्होंने कहा, "मंदिर ट्रस्ट की जुलाई माह की सामान्य बैठक में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जो अब सार्वजनिक भी हो चुकी है। यह रिपोर्ट 'परम गोपनीय' थी।"
- Details
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण और लंबी बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें ट्रस्ट का लगभग पूरा कोरम मौजूद रहा। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित सभी प्रमुख सदस्य, निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास और ट्रस्ट के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले 99 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरन भी उपस्थित रहे। कुछ सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कोरम पूरा किया।
दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए: ट्रस्ट
बैठक के बाद ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के लंबे संघर्ष, असंख्य बलिदानों और करोड़ों रामभक्तों की अगाध आस्था का प्रतिफल है। ऐसे में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी होने का मामला पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और शर्मनाक है। ट्रस्ट इस घटना से गहरा आहत है और उसका मानना है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
बैठक के दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों पर विस्तृत चर्चा हुई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






