- Details
नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका कर्ता से सवाल पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दबाजी किस बात की है। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट खुलने के बाद तुरंत सुनवाई करेंगे, यानि अब 12 जुलाई के बाद ही मामले में सुनवाई होगी।
सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका है: यााचिका कर्ता
याचिका कर्ता ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल की है। याचिका दाखिल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मामले में लगे आरोप काफी गंभीर हैं, ऐसे में जल्द सुनवाई होना जरूरी है। शख्स ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन का रवैया रहा है, वह भी कई तरह के सवाल खड़े करता है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि जल्द सुनने की जरूरत इस वजह से भी है, क्योंकि सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है।
- Details
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों के घरों पर रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। शुक्रवार को आठों आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वे 29 जून तक जेल में रहेंगे और सोमवार को उन्हें दोबारा स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से कुछ नकदी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस रविवार शाम तक सभी आरोपियों के घरों से बरामद सामान का आकलन पूरा करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसके घर से क्या-क्या मिला है।
इसके बाद देर रात जांच अधिकारी यह तय करेंगे कि सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों की दोबारा पुलिस रिमांड मांगी जाए या नहीं।
- Details
अयोध्या: राम मंदिर के दान चोरी मामले के तूल पकड़ने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर गलत है। राम मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी कर कहा है कि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ट्रस्ट ने कहा कि अगली बैठक में इस पर फैसला होगा। हालांकि ट्रस्ट ने बताया कि उसे महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र के त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा फैसला
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि श्रीराम मंदिर से जुड़ी हाल की घटनाओं से ट्रस्ट स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है। ट्रस्ट ने कहा कि वह समस्त रामभक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मामले की न्यायपूर्ण जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
ट्रस्ट ने बताया कि उसके महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र से त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं। इन त्यागपत्रों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।
- Details
अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर के दान चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से लगभग 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। शुक्रवार की शाम पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इस बीच मंदिर के दान में चोरी और वित्तीय गड़बड़ी में कुछ बैंक कर्मियों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।
मंदिर ट्रस्ट की लापरवाही सामने आई
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान एक बार फिर राम मंदिर ट्रस्ट की घोर लापरवाही उस समय सामने आई जब ट्रस्ट के सदस्य आरोपियों के पिता का नाम और पता नहीं बता सके। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन सभी आरोपियों के पिता के नाम और पते की उन्हें जानकारी नहीं थी। इस वजह से एफआईआर कॉपी में पिता के नाम और पते का कॉलम रिक्त ही रह गया। गणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जुटे कर्मियों का भी पूरा विवरण ट्रस्ट के पास न होना घोर लापरवाही को दिखाता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






