ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अयोध्या/लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। सबसे अहम जानकारी यह निकली है कि 27 अप्रैल से 5 जून के दौरान 42 दिनों ही 70 बार चोरी हुई। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की जांच में चोरी और गबन से संबंधित अहम सबूत मिले हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है और 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एसआईटी ने 27 अप्रैल से 5 जून तक की सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से पड़ताल की और उसमें कई अहम सबूत हाथ लग गए। इसके अलावा भेंट और चढ़ावा की गणना कक्ष में नगदी की गिनती और प्रबंधन में भी कई खामियां मिली हैं।

एसआईटी की शुरुआती जांच में काउटिंग रिकॉर्ड के रख-रखाव की व्यवस्था में भारी कमियां मिली है। राम मंदिर के भेंट/चढ़ावा सामग्री के बंटवारे में भारी कमियां पाई गईं। इसकी आंतरिक नियंत्रण प्रणाली बेहद कमजोर मिली। एसआईटी जांच में पर्यवेक्षणीय स्तर पर जवाबदेही को लेकर घोर अस्पष्टता मिली।

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच के बाद एफआईआर होने के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा, दोनों पर ही इस्तीफा देने का दबाव था। ऐसे में नैतिकता के आधार पर दोनों ने रिजाइन किया है।

कोर्ट में पेश किए जाएंगे 8 आरोपी

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इन सभी 8 आरोपियों को दोपहर 2.00 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुहर्रम के चलते आज कोर्ट की छुट्टी है। ऐसे में आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में कुछ चोर चढ़ावे से चोरी करते दिखे थे, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह एफआईआर ऐसे समय दर्ज हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया गया है और हाल में ही एसआईटी ने इस मामले में शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी है।

8 नामजद आरोपियों पर एफआईआर

अब सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी में चोरी करते दिखे और उनकी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में आठ नामजद आरोपी हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज हुई है।

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे में चोरी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच का हवाला देते हुए ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, दान और बैंक खातों समेत संबंधित जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

पीएमओ ने राम मंदिर ट्रस्ट से मांगा था चंदे का हिसाब

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता रजनीश सिंह की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दी गई शिकायत को जरूरी कार्रवाई के लिए अयोध्या जिला प्रशासन को भेजा गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विशु राजा को 23 जून को लिखे पत्र में अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत में मांगी गई जानकारी के लिए राय से संपर्क किया था। पत्र के मुताबिक राय ने उन्हें बताया है कि कथित चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच अभी जारी है और एसआईटी सभी जरूरी जानकारियां इकट्ठा कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख