ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मेरठ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में हुई दलित छात्रा की हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कैराना से उनकी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी मौजूद थीं। अखिलेश यादव ने परिवार को न्याय दिलाने में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

प्रदेश की जनता भाषण नहीं, न्याय चाहती है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के भाषण नहीं, न्याय चाहती है।

जब मुखिया ही बेलगाम है, फिर उनका क्या जो दरबान हैं: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब वो खुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।"

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अनुसूचित जाति की एक छात्रा की हत्या के मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को पीड़ित परिवार के गांव जाने से पहले पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को टोल प्लाजा स्थित नियंत्रण कक्ष में बुलाया, जहां सांसद ने मृतका की मां और बहन से मुलाकात की।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिवार से की मुलाकात 

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सांसद ने हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान दलित समुदाय के लोगों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग उचित नहीं है।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): यूपी के मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड का मामला गरमाता जा रहा है। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कई जगह से विरोध-प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब कर दिया है।

खड़गे ने पूछा- योगी सरकार किस सच को छिपाना चाहती है?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब कर दिया है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन सरकार उसकी आवाज सुनने के बजाय न्याय की माँग करने वालों को ही कुचलने में लगी है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने एनसीआरबी के डेटा का हवाला देकर बीजेपी और मोदी सरकार को घेरा है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन मामलों की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल होंगे।

याचिकाकर्ताओं  ने स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की

याचिकाओं में मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने, एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की समीक्षा के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अवकाशकाल के दौरान इन याचिकाओं को जल्द सूचीबद्ध करने की मांग वाली अर्जी स्वीकार नहीं की थी। इसी तरह की कुछ याचिकाएं इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी लंबित हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख