ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

लखनऊ: सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिम्पल यादव ने समाजवादी परिवार में ऑल इज वेल का संदेश देते हुए बुधवार को अपनी देवरानी और लखनऊ छावनी विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अपर्णा यादव के पक्ष में प्रचार किया। एक चुनावी सभा में अपर्णा को साथ लेकर खड़ी डिम्पल ने राज्य की सपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया और भाजपानीत केन्द्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा सपा लोगों को जोड़ने का काम करती है। हमने ताज नगरी आगरा और लखनऊ को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम किया है। ऐसा हाईवे भारत में कहीं नहीं है। यह विकास का एक्सप्रेसवे है। यह हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार का एक्सप्रेसवे है। हम इस एक्सप्रेसवे को बलिया तक ले जाना चाहते हैं। इसके लिये अपर्णा को जिताकर सपा को मजबूत करिए। समाजवादी परिवार में हाल के महीनों में हुए विवाद के बाद सब कुछ ठीक होने का संदेश देने की कोशिश कर रही सपा सांसद ने कहा कि मेट्रो के लिये सबसे पहले लखनऊ के छावनी क्षेत्र में ही काम हुआ है। यहां हमने कैंसर इंस्टीट्यूट भी बनवाया है। राज्य की अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों की वजह से ही विरोधी हताश हैं और उनका रक्तचाप बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच डिम्पल ने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से पूछना चाहती हूं कि आखिर केन्द्र सरकार ने क्या किया। उसने आप लोगों को नोटबंदी दी है। पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया। हमारे छोटे व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ है।

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके दो करीबी रिश्तेदारों को एक जनहित याचिका पर आज (बुधवार) नोटिस जारी किया। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके मूल गांव में भूमि रिकॉर्ड में ‘हेरफेर’ की गई। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप भाटी की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले और न्यायमूर्ति वाई वर्मा की खंडपीठ ने यह नोटिस जारी किये। याचिका में आरोप लगाया गया है कि गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव में 47,433 वर्गमीटर में फैले इलाके को आबादी घोषित कर दिया गया। याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि ऐसा भूमि के इस्तेमाल को बदलने के इरादे से किया गया ताकि भूमि की खंड-खंड या पूरे भूखंड की बिक्री करके इस भूमि के मालिकों को अच्छा-खासा धन प्राप्त हो सके। यह गांव ग्रेटर नोएडा में आता है और याचिकाकर्ता ने मायावती, उनके भाई प्रभु दयाल और भतीजे आनंद कुमार को इसमें पक्षकार बनाया है।

उन्नाव: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा समेत किसी भी दल से कोई तालमेल ना करने का दावा जताने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती के झांसे में नहीं आने की सलाह देते हुए बुधवार को कहा कि बसपा की नेता कब किससे समझौता कर ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। साथ ही, उन्‍नाव में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता अब तक पीएम के मन की बात समझ नहीं पाई है। पीएम कभी मन की बात क्‍यों नहीं करते हैं। जिन्‍होंने अच्‍छे दिन की बात की थी, उन्‍होंने सबको (देश की जनता) लाइन में लगा दिया। मुख्यमंत्री ने बांगरमउ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि यह पत्थर वाली सरकार भी धोखा देने के लिये तैयार है। आज आपने अखबार में पढ़ा होगा कि हमारी बुआ (मायावती) ने कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे। हम सरकार नहीं बनाएंगे। अभी तो दूसरे चरण का मतदान नहीं खत्म हुआ और वह पहले से ही विपक्ष में बैठने लगीं। याद रखना कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना वोट दिलवा दिया था। बहुत सावधान रहना इस पत्थर वाली सरकार की नेता से। उन्होंने कहा कि इस पत्थर वाली सरकार के चक्कर में नहीं पड़ना। यह कब किससे समझौता कर ले, कुछ पता नहीं। वह (मायावती) पहले भी (भाजपा के साथ) रक्षाबंधन मना चुकी हैं, क्या पता, कहीं फिर से ना मना लें।

कन्नौज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चुनाव रैली में बुधवार को कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन आपके सपनों को चकनाचूर कर देगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पिछले तीन महीनों में विमुद्रीकरण और लक्षित हमलों जैसे मुद्दों को उठाकर हर तरह का खेल खेला। केंद्रीय सहायता से मिलने वाला अनाज गरीबों तक नहीं पहुंच रहा क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार इसे स्वीकार करने में रचि नहीं ले रही, सपा सरकार गरीब विरोधी है। मोदी ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह किस तरह का समाजवाद है, यह और कुछ नहीं बल्कि गरीबों को धोखा देना है, उत्तर प्रदेश में तो अनाथ आश्रमों में भी घोटाले हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुर्सी के मोह में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की हत्या की कोशिश करने वाली कांग्रेस से गठबंधन की शर्मनाक हरकत की है।मोदी ने यहां परिवर्तन संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश में राजनीति के मंच पर एक नयी फिल्म चल रही है। इंटरवल से पहले दोनों (सपा और कांग्रेस) लड़ रहे थे। (कांग्रेस) 27 साल यूपी बेहाल के नारे लगाकर यात्रा निकाल रहे थे, मगर इंटरवल के बाद दोनों एकजुट हो गये।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख