ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

वाराणसी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वाराणसी में साझा रोड शो कार्यक्रम आगामी 27 फरवरी को आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया कि 27 फरवरी को वाराणसी में रोड शो की तैयारियों के संदर्भ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी एवं नसीब सिंह के साथ ही जोन प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आज इलाहाबाद से वाराणसी आ गए। आगामी एक-दो दिनों में कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश चुनाव अभियान समन्वयक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश कांग्रेस तथा सपा के भी कई प्रमुख नेता वाराणसी पहुंचेंगे। अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी के संयुक्त रोड शो के मार्ग आदि के निर्धारण का निर्णय दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं के आगमन के बाद किया जाएगा तथा उस पर अंतिम निर्णय एसपीजी के अधिकारियों के पहुंचने के बाद होगा। इस बीच रोड शो को जबर्दस्त भागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर दोनों दलों के पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता रणनीति बनाने में जुट गये हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथे चरण का मतदान खत्‍म हो गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे मतदान खत्‍म होने तक 61 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ। यह 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। चौथे चरण में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम को खत्म हो गया। इस बीच प्रतापगढ़ में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और एमएलसी अक्षय प्रताप को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इससे पहले महोबा में सपा और बसपा समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें सपा उम्मीदवार सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू सहित तीन लोगों को गोली लगी जिसके बाद गंभीर हालात में दोनों को अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को कथित तौर पर अंजाम देने वाले बीएसपी प्रत्याशी का पुत्र हिमांचल और नाति सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से रायबरेली जिले के सदर विधानसभा 180 के बूथ संख्या 256 में 2 घंटे विलंब से शुरू हुआ। झांसी में बबीना विधानसभा क्षेत्र के बरुआसागर में बूथ नंबर 101 सरस्वती मंदिर स्कूल में भी ईवीएम में खराबी आने की वजह से एक घंटे मतदान प्रभावित हुआ। भाजपा प्रत्याशी ने शिकायत दर्ज कराई है। इन 53 विधानसभा सीटों पर कुल 680 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 61 महिला उम्मीदवार हैं।

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से इनकार किया और भरोसा जताया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उत्तर प्रदेश में सात चरण के विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को चौथे चरण का मतदान होगा। 52 वर्षीय शाह ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार घोषित नहीं करना पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा था। एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को यदि पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो क्या पार्टी सरकार बनाने के लिए बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, शाह ने कहा, ‘किसी से भी हाथ मिलाने का दूर-दूर तक कोई सवाल नहीं उठता।’ शाह की ओर से यह टिप्पणी कुछ चुनावी सर्वेक्षणों और राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा उत्तर प्रदेश में एक त्रिशंकू विधानसभा का अनुमान लगाने की पृष्ठभूमि में आयी है क्योंकि सपा-कांग्रेस, बसपा और भाजपा का राज्य में एक मजबूत ढांचा और निष्ठावान सामाजिक आधार है। शाह ने उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक प्रचार किया है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस चुनाव के महत्व को स्वीकार करते हैं लेकिन साथ ही उनका यह भी मानना है कि परिणाम देश के विकास के लिए अधिक महत्वपूर्ण होगा।

गोंडा/ बहराइच: यूपी के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां हम काम करते हैं, वहीं वो मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के तीन चरणों के चुनाव में विरोधियों का बीपी बढ़ गया है, बीजेपी के कुछ नेताओं को ब्लड टेस्ट कराना पड़ेगा। पीएम मोदी पर बोला कि वो सभी देश घूम आये लेकिन हमारे लिए कहीं से कुछ नही लाए। इससे पहले बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि यह सरकार बनाने वाला चुनाव है। अब कांग्रेस का हाथ साइकिल के हैंडल पर लग गया है, जिससे साइकिल की गति काफी तेज हो जाएगी। उन्होंने गधे वाले बयान पर कहा कि गुजरात के एक नेता कहते हैं कि आपको गुजरात के गधों के बारे में मालूम नहीं है। हम कहते हैं कि हम गधों पर बात नहीं करना चाहते हैं। हम तो केवल काम की बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही हवा हमारे पक्ष में है, इसलिए साइकिल और तेज चलेगी। लोगों को समाजवादियों पर भरोसा है। सपा सरकार की एंबुलेंस पर भरोसा है। 108 और 102 एंबुलेंस कुछ ही मिनट में लोगों तक पहुंच जाती है। बिजली की व्यवस्था भी पहले से और बेहतर की गई है। अभी गांव में 14 से 16 घंटे पहुंच रही है। आगे पूरे 24 घंटे बिजली मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि बहराइच जिले में 90 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन से जोड़ा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख