ताज़ा खबरें
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

इलाहाबाद: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (मंगलवार) यहाँ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो लिया। उनके साथ यूपी भाजपा प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। ये रोड शो शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरा। रोड शो के दौरान अमित शाह ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इसके अलावा दोनों ने शंख भी बजाया। पांच बजे तक चलने वाले इस रोड शो में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई। युवाओं ने नेताओं के साथ सेल्फी भी क्लिक की। इससे पहले ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म करने का वक्त है। इलाहाबाद और कौशाम्बी जिलों में जनसभाओं में अमित शाह ने सपा-कांग्रेस और बसपा पर सीधा निशाना साधा। कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास जताने के लिए भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा ने बारी-बारी से सरकार चलाते हुए यूपी को गड्ढे में धकेल दिया है। यूपी में सिर्फ अपराध बोलता है। इससे जनता को सिर्फ भाजपा की सरकार निजात दिला सकती है। उन्होंने यूपी में अवैध स्लाटर हाउस बंद करने का वादा दोहराते हुए कहा कि अब प्रदेश में जानवरों का कत्ल नहीं होगा, बल्कि घी-दूध की नदियां बहेंगी।

उन्होंने इलाहाबाद के शहर पश्चिमी के प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और परिवारवाद की राजनीति को सिर्फ भाजपा खत्म कर सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख