ताज़ा खबरें
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

अयोध्या (फैजाबाद): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बसपा पर भाजपा की मदद से सपा को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भगवा दल को अपना वोट दिलवाने वाली बसपा से वफा की उम्मीद नहीं की जा सकती। अखिलेश ने अयोध्या से सपा उम्मीदवार पवन पाण्डेय के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि बसपा असल में भाजपा से नहीं लड़ना चाहती। भाजपा और बसपा के लोग मिलकर सपा को रोकना चाहते हैं। बसपा मुखिया मायावती भाजपा से मिली हुई हैं और वह एक बार फिर उसके साथ ‘रक्षाबंधन’ मनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बुआजी (मायावती) अब तो बहुत लम्बा भाषण पढ़ने लगी हैं और विकास की भी बातें करने लगी हैं। जनता ने जब उन्हें मौका दिया था तो उन्होंने बड़े-बड़े हाथी लगवा दिये थे। बुआजी से क्या उम्मीद करोगे, जिन्होंने अपना पूरा वोट पिछली बार भाजपा को दिलवा दिया था। परिणाम यह हुआ कि भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिल गईं और केंद्र में उसकी सरकार भी बन गई। अखिलेश ने जनता को बसपा से होशियार करते हुए कहा ‘आप साइकिल तो छोटी सी जगह में रख लोगे, हाथी को कहां रखोगे। अगर हाथी घर में घुस गया तो सब गड़बड़ कर देगा।’

गोंडा (यूपी): उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के मुद्दे को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नोटबैन से बड़े-बड़े लोग नहीं बच पाए। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में दूसरे दल मेरे दुश्‍मन बन गए। नोटबैन को लेकर देश भर में झूठ फैलाया गया। लोग कितना भी झूठ बोलें, लेकिन देश की जनता सच समझ ही जाती है। पीएम मोदी ने कानपुर रेल हादसा के पीछे इशारों-इशारों में पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ बताया। उन्‍होंने कहा कि नोटबैन के बाद देश को लूटने वाले एक हो गए। विरोधियों को देश की चिंता कम और पैसों की ज्‍यादा है। अब मैं देश को लूटने वालों को छोड़ने वाला नहीं हूं। नोटबंदी के बाद समाजवादी और बसपा के सुर एक हो गए। पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी सच्चाई पहचान सकता है। चूंकि मैने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नोटबंदी की, बड़ी ताकतें देश को गुमराह करने में लगी हुईं हैं। नोटबंदी के बाद भाजपा ने हर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया चाहे वह ओडिशा, महाराष्ट्र या चंडीगढ के नगर निकाय चुनाव हों या फिर पंचायत चुनाव। ओडिशा के लोगों ने बीजेपी को भारी समर्थन दिया। ओडिशा में सबसे गरीब जिले में भी बीजेपी ने नोबंदी के बाद जीत दर्ज की। महाराष्‍ट्र निकाय के चुनाव नतीजों में कांग्रेस साफ हो गई। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुझ पर कर्ज है, जिसे मैं चुकाना चाहता हूं। गरीब और अमीर की खाई खत्म होनी चाहिए।

बहराइच: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन से पीएण का चेहरा उतर गया है। राहुल ने पीएम पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, "जब मोदी जी को डर लगता है तो वो एक धर्म को दूसरे से लड़ाना शुरु कर देते हैं, ज़हर फैलाना शुरु कर देते हैं।" उन्होंने कहा कि पीएम को नफरत फैलाने के काम में कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। उनको इसका फायदा नहीं मिलने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अमीरों का कर्ज माफ करते हैं किसानों का नहीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की यह जोड़ी बेमिसाल है। कहा कि भले ही मोदी ने तो दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे पिक्चर बनायीं लेकिन चली तो सिर्फ शोले। राहुल गांधी ने मोदी को बब्बर शेर की उपाधि देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के शेर में चूहे जैसे भी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा मोदी जहाँ जाते हैं वहां रिश्ता बनाते हैं लेकिन रिश्ता बोलने से नहीं निभाने से बनता है। वह तो इसी बात से परेशान है कि गठबंधन की 300 से अधिक सीटें आ रही हैं। बहराइच के बाद बलरामपुर में एक जनसभा में संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा, कांग्रेस पार्टी विचारों की लड़ाई लड़ रही हैं। एक तरफ लोगों को बांटने वाले लोगों की विचार धारा है और एक तरफ हम हैं जो लोगों को जोड़ने की विचारधारा रखते हैं। केन्द्र सरकार ने रोजगार देने का झूठा वादा किया। उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं इसे केन्द्र सरकार ने कुछ नहीं दिया। किसान घबराया हुआ है।

लखनऊ: सपा ने महाराजगंज में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अमनमणि त्रिपाठी को अनुशासनहीनता के चलते आज निष्कासित कर दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजगंज में पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड रहे अमनमणि और उनके सहयोगियों को निष्कासित कर दिया है। चौधरी ने कहा, ‘सपा का विरोध करने, पार्टी निर्देशों के विपरीत आचरण करने तथा अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से उक्त लोगों को निष्कासित किया गया है।’ अमनमणि त्रिपाठी चार बार विधायक रहे चर्चित अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। अमनमणि पर अपनी पत्नी सारा की हत्या का आरोप है। मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपपत्र में कहा है कि जांच के दौरान पाया गया कि विवाह के बाद आरोपी सारा के साथ कथित तौर पर शारीरिक अत्याचार एवं क्रूरता करता था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख