- Details
गोरखपुर: मोदी सरकार ने आज (26 मई) तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा जगह जगह कार्यक्रम कर रही है। यूपी केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोदी के नाम के कसीदे पढ़े और गोरखपुर की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, पहली बार ऐसा लगा कि देश में जनता की सरकार आई है। पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि तीन साल का कार्यकाल सफल रहा। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य मिलकर यूपी के विकास के लिए काम किया है। 2022 तक देश में एक भी गरीब नहीं बचेगा। मोदी की कई परियोजनाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, कोई भी सरकार गरीबों के लिए इतनी योजना लेकर नहीं आई है। योगी ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का किसी तरह का आरोप नहीं लगा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अनुसूचित जातियों के विकास के लिए काम किया है। सीएम ने कहा, गोरखपुर में एम्स का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही गैस पाइप लाइन गोरखपुर तक आ जाएगी। गन्ना किसानों को 22 हजार करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। गोरखपुर को सुंदर बनाने का प्रयास हो रहा है। योगी ने ऐलान किया, प्रदेश में अगले तीन साल में गरीबों के लिए 27 लाख आवास बनेंगे। 5 लाख आवासों की श्रृंखला इसी महीने शुरू होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। दो महीने में उनका ये चौथा दौरा है।
- Details
लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के वक्फ व हज मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा के खिलाफ वक्फ सम्पत्ति घोटाले में मुकदमा दर्ज करवाने का फैसला किया है। रजा पर आरोप है कि उन्होंने व उनके अन्य भाइयों ने सफीपुर उन्नाव की वक्फ संपत्ति जिसमें कब्रिस्तान भी शामिल है, को तीन हिस्से करके गैरकानूनी ढंग से बेच डाला। मोहसिन रजा इस वक्फ सम्पत्ति के बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली हैं। यह जानकारी गुरुवार की शाम लखनऊ में बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि मसरूर हुसैन नकवी ने इस मामले में शिकायत की थी। बोर्ड द्वारा जांच करवाई गई। जांच में शिकायत सही मिली। जो तथ्य सामने आए उनके मुताबिक वक्फ आलिया बेगम सफीपुर उन्नाव को मुतवल्ली मोहसिन रजा और उनके भाइयों ने अपनी माता को पावर आफ एटार्नी देकर तीन हिस्सों में बेच डाला गया। बेची गयी संपत्ति की रजिस्ट्री तीन हिस्सों में हुई। पहली रजिस्ट्री वर्ष 2005 में, दूसरी 2006 और तीसरी 2011 में कराई गई। वसीम रिजवी के अनुसार बेची गयी वक्फ सम्पत्ति के एक खसरे में मोहसिन रजा के के नाना-नानी और उनके माता-पिता की चार कब्रें भी हैं। चूंकि कानून के अनुसार अगर किसी खसरे पर तीन से ज्यादा कब्रें हैं तो उसे कब्रिस्तान माना जाएगा इसलिए यह कब्रिस्तान को बेचे जाने का भी मामला है।
- Details
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 42 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन हमें इन मतों के विस्तार के लिए जुटना है। यह भाजपा का शिखर नहीं है। सपा-बसपा से पूर्ण रूप से मुक्त उत्तर प्रदेश का लक्ष्य लेकर काम करना है। मौर्य गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी हमसे नहीं जुड़े हैं ऐसे सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। योगी सरकार गरीब, नौजवान किसान के कल्याण के लिए काम में जुटी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मीडिया से समन्वय और संबंध जरूरी हैं। मीडिया के सदुपयोग से जनकल्याण के कार्य और योजनाएं जनता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि हमें मीडिया को भेजे जाने वाले विषय वस्तु का विशेष ध्यान देने चाहिए।राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मीडिया के समक्ष विषय रखते हुए हमें पूरी तैयारी के साथ ही जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के 25 सितम्बर तक के कार्यक्रमों को महज कार्यक्रम के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि यह संगठन विस्तार की एक योजना है।
- Details
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, भीम आर्मी का मेरे भाई या बसपा के किसी भी सीनियर नेता से कोई लेना देना नहीं है। हमारे खिलाफ गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। मायावती ने कहा कि भीम आर्मी भाजपा का प्रोडक्ट है। मायावती ने सहारनपुर में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि सहारनपुर हिंसा के बाद कई जगह खबरें आ रही थीं कि मायावती के भाई आनंद भीम आर्मी के संपर्क में है। वहीं अब इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्रालय भी हरकत में आ गया है, मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि पांच मई को सहारनपुर के शिमलाना में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के दौरान दलितों ने शोभायात्रा पर आपत्ति जताई थी और पुलिस को बुला लिया था। विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव की स्थिति आ गई थी जिसमें एक ठाकुर युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद शिमलाना गांव के लोगों ने शब्बीरपुर गांव में दलितों के घर जला दिए थे। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। इस घटना से आक्रोशित दलित युवाओं के संगठन भीम आर्मी ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। पुलिस ने रोका तो पुलिस से झड़प के साथ हिंसा हुई थी। खबरों के मुताबिक सहारनपुर में हुई इस हिंसा पर यूपी पुलिस ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसके मुताबिक भीम आर्मी को बसपा का सपोर्ट है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- पीएम मोदी बोले- "कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी"
- भारतीयों संग अमेरिकी र्दुव्यवहार पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
- भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर जवाब दें पीएम: प्रियंका
- अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
- जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
- गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
- सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा
- पंजाब पुलिस ने अवैध प्रवास की जांच के लिए एसआईटी का किया गठन
- पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक करेंगे बीजेपी को सत्ता से बेदखल: अखिलेश
- महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग में 22 टेंट जलकर हो चुके हैं खाक
- बीजेपी की बनी सरकार तो कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
- योगी के खिलाफ बयान देने पर सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज
- टीटीडी ने 'गैर हिंदू' कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की
- मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त किया: अखिलेश
- दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी