ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मंत्री स्वाति सिंह द्वारा बियर बार के उद्घाटन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष ने सोमवार को योगी सरकार के 'चाल, चरित्र एवं चेहरे' को लेकर सवाल उठाया है। सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक स्वाति सिंह ने राजधानी में 20 मई को अपनी एक दोस्त के बियर बार का उद्घाटन किया था। इसकी तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस उद्घाटन में एक आईपीएस दंपती के पहुंचने को भी आईजी ने संज्ञान में लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह के बियर बार के उद्घाटन पर पहुंचने को संज्ञान में लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएम ने आईपीएस दंपती से भी जवाब मांगा है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह स्वाति सिंह के पति हैं। दयाशंकर को पिछले साल बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, हालांकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया था। तस्वीरों में स्वाति सिंह को कुछ लोगों के साथ लाल फीता काटते हुए दिखाया गया है। उनके साथ कुछ नौकरशाह भी खड़े नजर आ रहे हैं। विपक्ष ने मौका गंवाए बिना प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। एसपी और कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या योगी आदित्यनाथ सरकार का यही असली 'चाल चरित्र और चेहरा' है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वध के लिये पशु बाजार से जानवर खरीदने पर रोक लगाये जाने के विरोध में केरल में 'बीफ फेस्ट' के आयोजन पर सवाल उठाये। योगी ने रविवार रात बीजेपी के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित अभिनन्दन समारोह में कहा, 'दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटनाओं पर बोलने वाले इस घटना (बीफ फेस्ट) पर मौन क्यों हैं?' उन्होंने कहा कि देश में हर षड्यंत्र पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मुखर होकर सामने आती रही है। राष्ट्रवाद इस देश की मूल परंपरा रही है और अभाविप इसे शुरू से ही अपना रही है। मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ ने गत 19 मार्च को सत्ता में आते ही गौवध पर सख्ती से रोक लगाते हुए अवैध रूप से संचालित किये जा रहे सभी बूचड़खानो को बंद करा दिया था। केन्द्र सरकार की ओर लगायी गयी पाबंदी के विरोध में केरल में बीफ फेस्ट आयोजित किये गये थे। युवक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने कन्नूर में कथित रूप से सार्वजनिक तौर पर एक बछड़े का वध कर दिया था। केरल पुलिस ने बाद में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। कांग्रेस ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए बछड़ा काटने वाले यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो लड़कियों के साथ 14 लोगों द्वारा सरेआम छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने महिलाओं के लिए एक अजीबोगरीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रेप और छेड़छाड़ से बचने के लिए महिलाओं को घरों में ही रहना चाहिए। लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा हो। आजम खान ने कहा, 'पिछले दिनों लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्रता, लूट, डकैती और हत्या की घटना हुई है। विधानसभा चुनावों से पहले मैंने लोगों से आग्रह किया था कि सपा की कानून-व्यवस्था की स्थिति को दिमाग में रखें। मैंने कहा था कि यदि भाजपा को मौका दिया गया तो कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तबसे उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। गौरतलब है कि रामपुर जिले में वहशीपन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों के साथ सरेआम 14 लोगों ने छेड़खानी की। ये लड़के काफ़ी देर तक इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते रहे, उनके कपड़े खींचते रहे।

रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड का असर सूबे के मनचलों पर नहीं दिख रहा है। रामपुर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो यहां के टांडा इलाके की कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को देखा जा सकता है। टांडा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों ने गांव से अपने मित्र के साथ जा रही युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ कर मर्यादा की सारी हदें ही पार कर डालीं। यही नहीं इन बेखौफ मनचलों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया। इस वीडियो में बेखौफ मनचले सरेराह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह मामला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का हैं। यहां कुछ मनचलों ने गांव से अपने दोस्त के साथ जा रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर पुलिस ने 14 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख