- Details
फतेहपुर: निचली गंगा नहर में अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के नाम पर हंगामा कर रहे हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) के पदाधिकारियों के खिलाफ सिंचाई कर्मचारियों को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे हियुवा वाहिनी के दर्जन भऱ से ज्यादा पदाधिकारियों को कार्यालय में बंधक बना लिया, कई कार्यकर्ता भाग निकले। असुरक्षा का हवाला और कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची अफसरों ने गेट खुलवा कर हियुवा पदाधिकारियों को मुक्त कराया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों से लेनादेना नहीं है। गुरुवार दोपहर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शिव प्रताप राठौर की अगुवई में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता निचली गंगा नहर के कार्यालय में पहुंच कर कर्मचारियों से पूछताछ और अभिलेख चेक करने लगे। जिसका कर्मचारिओं ने विरोध किया। आरोप है कि हियुवा के पदाधिकारी हंगामा करते हुए तोड़फो़ड करने लगे। उन्होंने वहां रखे गमले और अन्य सामान तितर-वितर कर दिया। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ता मोबाइल पर महिला कर्मचारियों की फोटो खींचने लगे और जबरन अभिलेख खींचने लगे। इस दौरान हियुवा और कर्मचारियों की गुत्थम गुत्था होने लगी। मामले की जानकारी पर कैम्पस में अन्य खंड कार्यालयों के कर्मचारी और उनके नेता पहुंच गए।
- Details
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में जेवर-बुलंदशहर रोड पर बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जेवर से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को डकैतों ने निशाना बनाया। परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप हुआ है। विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वारदात से पूरे इलाके में दहशत और रोष का माहौल है। इस परिवार की एक महिला बीमार होने के कारण बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार की देर रात परिवार को सूचना मिली कि महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। उसे देखने परिवार के लोग जेवर से बुलंदशहर जा रहे थे। मारुति इको कार में चार महिलाएं और चालक सहित 4 पुरुष सवार थे। ये लोग जेवर से करीब 8-10 किलोमीटर आगे पहुंचे तो जंगल में अचानक कार का टायर फट गया। चालक ने कार रोकी और देखने लगा। चालक ने फोन करके अपने मालिक को जानकारी दी। तभी 6 बदमाशों ने इन्हें घेर लिया। बदमाशों ने रास्ते में कोई ऐसा चीज डाल रखी थी जिससे गाड़ी के टायर फट जाएं। बदमाश हथियारबन्द थे। सभी लोगों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिलाओं से जेवर और पुरुषों से रुपये लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने कार में सवार परिवार से 40 हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन और गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिलाओं के दुपट्टों से परिवार के पुरुषों को बांध दिया और उन्हें उल्टा लिटा दिया।
- Details
लखनऊ: अयोध्या के विवादित ढांचा को ढ़हाए जाने के आपराधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मंत्री उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और विष्णु हरि डालमिया को 30 मई को पेश होने का आदेश दिया है। अदालत 30 मई को ही इन सभी नेताओं के खिलाफ आरोप तय करेगा, इसके साथ ही जज ने यह भी कहा कि किसी को पेशी से छूट नहीं दी जा सकती। सीबीआई की विशेष अदालत आज महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, धर्मदास व डा़ सतीश प्रधान के खिलाफ आरोप तय करेगी। अदालत ने इस मामले में पहले एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी अतंभरा व विष्णु हरि डालमिया को 26 मई को पेश होने को कहा था। बुधवार को विशेष अदालत के सामने इस मामले के एक आरोपी डॉ. सतीश प्रधान हाजिर हुए और जमानत की मांग की। विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव ने प्रधान को न्यायिक हिरासत में लेते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। उन्हें 20 हजार की एक जमानत व इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। छह दिसम्बर, 1992 को विवादित ढांचा ढंहाए जाने के मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई थी।
- Details
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में मंगलवार को हुए बवाल के बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। भले ही प्रशासन ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं, लेकिन हालात की नाजुकता को समझते हुए यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने मोबाइल और इंटरनेट पर रोक लगा दी है। एक ओर जहां इस हिंसा के लिए कांग्रेस और बीएसपी भाजपा सरकार को घेर रही है, वहीं दूसरी ओर योगी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि लोकल इंटेलिजेंस ने सीएम योगी को रिपोर्ट भी सौंप दी है। मामले के खिलाफ कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गई है और 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। योगी सरकार ने इस हिंसा को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसएसपी को हटा दिया है। जबकि मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक के तबादले कर दिए गए हैं। पीके पांडेय सहारनपुर के नए डीएम और बब्लू कुमार नए एसएसपी बनाए गए हैं। नए तैनात किए गए अफसरों को विशेष विमान से सहारनपुर ज्वाइन कराने भेजा गया था। मंगलवार की हिंसा के बाद भी सहारनपुर शांत नहीं हुआ। बुधवार को पिर से जनता रोड इलाके में एक और युवक को गोली मार दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- पीएम मोदी बोले- "कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी"
- भारतीयों संग अमेरिकी र्दुव्यवहार पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
- भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर जवाब दें पीएम: प्रियंका
- अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
- जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
- गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
- सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा
- पंजाब पुलिस ने अवैध प्रवास की जांच के लिए एसआईटी का किया गठन
- पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक करेंगे बीजेपी को सत्ता से बेदखल: अखिलेश
- महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग में 22 टेंट जलकर हो चुके हैं खाक
- बीजेपी की बनी सरकार तो कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
- योगी के खिलाफ बयान देने पर सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज
- टीटीडी ने 'गैर हिंदू' कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की
- मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त किया: अखिलेश
- दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी