ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में जनता का उत्साह देखकर भाजपा की भाषा बदल गयी है। 2014 में भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर वोट ले लिया था। लेकिन केन्द्र के पांच साल और राज्य की भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल का भाजपा के पास कोई हिसाब-किताब नहीं है। 2017 के विधानसभा चुनाव में हम जनता को समझाते रहे कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बदहाल हो गयी। लेकिन जनता को लगा कि उनके खाते में 15 लाख आ जायेगा। जनता आज भी इंतजार कर रही है जबकि कालाधन के नाम पर देश का पैसा लेकर कई उद्योगपति हवाई जहाज से विदेश भाग गये।

यादव ने कहा कि यह महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा के लोग देश को न जाने किस दिशा में ले जाना चाहते है। देश के प्रधानमंत्री जी आतंकवाद पर बात कर रहे हैं। लेकिन पांच साल में आतंकवाद रोकने के लिये कौन से फैसले लिये इस पर चुप है। जनता को इस चुनाव में मुद्दे से नहीं हटना है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारे आपके नही हैं। वह केवल उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हैं।

बलिया: भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा सरकार से उन्होंने और दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है तथा उनका अब भाजपा से कोई रिश्ता नही है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के सिकन्दरपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया है कि भाजपा सरकार से उन्होंने व दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है तथा उनका भाजपा से कोई रिश्ता नहीं है।

उन्होंने जानकारी दी कि गत 13 अप्रैल को ही उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है, अब इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला भाजपा को करना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिये इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों में उनके फोटो व झंडा का उपयोग कर रही है।

अमेठी: अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 316 गूजर टोला पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर एक महिला ने जबरन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालने का आरोप लगाया है। जिसको भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर बूथ कैपचरिंग करने का आरोप लगाया और आयोग से शिकायत की। मामले मे तत्काल पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है। बूथ पर वोट डालने पहुंची महिला ने एक वीडियो में आरोप लगाया कि वह भाजपा को यानी कमल निशान पर वोट देना चाहती थी जबकि पीठासीन अधिकारी ने उसका हाथ पकड़ कर उससे पंजे की यानी कांग्रेस की बटन दबा दी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आला अधिकारी भी हरकत में आ गए।

उधर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से महिला का वीडियो से शेयर करते हुए बूथ कैपचरिंग करने का आरोप मढ़ दिया। स्मृति ईरानी ने मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की है।

सुलतानपुर: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश के किसानों और नौजवानों को सबसे ज्यादा धोखा देने का आरोप लगाया। अखिलेश ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जो वायदे किये थे, उनके पूरा ना होने से सबसे ज्यादा धोखा किसानों और नौजवानों को मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को मोदी ने डेढ़ गुना मुनाफा देने की बात की थी, मगर वह नहीं मिला। इसके अलावा मोदी ने नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही थी मगर भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय और बढ़ गया है।

अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा-रालोद की गठबंधन से भाजपा के लोग बहुत परेशान हैं। मोदी कहते हैं कि 23 मई के बाद यह गठबंधन खत्म हो जायेगा। मगर एक बार जो हम तय कर लेते हैं उसे निभाते हैं। यह गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि सूबे में 'ठोको नीति' चल रही है। प्रदेश के कई स्थानों पर छुट्टा पशुओं ने ना जाने कितने लोगों की जान ली है और कितनों को घायल किया है, इसका जिम्मेदार कौन है। पुलिस किसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस चुनाव में जनता कुछ ऐसा कर दिखाये कि योगी को वापस जाकर घण्टा बजाना पड़े।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख