ताज़ा खबरें
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा: भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी-बहुजन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा का आज शहर में रोड-शो सम्पन्न हुआ। समाजवादी रथ पर उनके साथ सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और बालीवुड स्टार सुश्री सोनाक्षी सिन्हा भी रोड-शो में शामिल रही। सुश्री सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा तथा श्रीमती पूनम सिन्हा की बेटी है। श्रीमती पूनम शत्रुघ्न सिन्हा का 6 किलोमीटर का रोड-शो जीपीओ, हजरतगंज से प्रारम्भ हुआ, जो कैपिटल चौराहा होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग कोतवाली होते हुए कैसरबाग बस अड्डा से अमीनाबाद रोड, अमीनाबाद चौराहा, महिला कालेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौरहा होते हुए हाजी साहब लड्डू चौराहा नक्खास बाजार, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चैक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए घंटाघर, हुसैनाबाद में समाप्त हुआ।

समाजवादी रथ जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरा हजारों की संख्या में सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। कई जगह रोककर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। घरों की छतों और बालकनी में खड़ी महिलाओं और बच्चियों ने फूल बरसाए।

वाराणसी: पर्चा खारिज होने के बाद वाराणसी के नामांकन स्थल पर नारेबाजी करने, समर्थकों की भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने गुरुवार रात कैंट थाने में तेजबहादुर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया।

कैंट इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जाएगी। इसके बाद तेज बहादुर दोषी पाये जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की दोपहर में तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तेज बहादुर के नामांकन को खारिज करने की घोषणा की थी।

रायबरेली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि वोट एक महत्वपूर्ण हथियार है जिसका इस्तेमाल लोग उन्हें सबक सिखाने के लिए कर सकते हैं, जिन्होंने उनके साथ फर्जी वादे किए। राजबरेली के सरेनी में पहली चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा- “अगले कुछ दिनों में आप वोट करने जाएंगे। आपका वोट काफी महत्वपूर्ण है, जिससे आप उन्हें सबक सिखा सकते हैं जिन्होंने आपके साथ फर्जी वादे किए... इसके जरिए आप अपने भविष्य बदल और बना सकते हैं।“

इस सार्वजनिक बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं जो लगातार रायबरेली में मां सोनिया गांधी और अमेठी में भाई राहुल गांधी के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं। इस बैठक में स्व. अरूण नेहरू की बेटी अवंतिका नेहरू भी मौजूद थीं। सोनिया ने कहा- "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के साथ लंबे वादे किए। इन वादों में सभी लोगों को 15 लाख रुपये देने, दो करोड़ नौकरियां और किसानों की आय दोगुनी करना भी शामिल था। कामकाजी वर्गों के लिए कई घोषणाएं की गई और ताकि उन्हें समृद्ध बनाया जा सके। लेकिन, सच्चाई आपके सामने है। आप सभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

रायबरेली: पाकिस्तान से देश की सुरक्षा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री से कहा कि वह किसान के खेत भी सुरक्षित रखें क्योंकि यह भी राष्ट्रवाद का ही हिस्सा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि सबसे बड़ा राष्ट्रवाद क्या होता है? उन्होंने कहा कि यह देश जनता से बना है। उन्होंने कहा कि जनता से प्रेम का मतलब है, जनता का आदर। जनता के आदर का मतलब है, जब जनता कुछ कह रही है तो आप सुनिये। जनता की आवाज लोकतंत्र की आवाज होती है। यह कैसा राष्ट्रवाद है कि आप किसानों को नकारें, नौजवानों को नकारें, महिलाओं को नकारें।

प्रियंका ने कहा कि जहां जहां मैं जाती हूं लोग आवारा पशुओं की समस्यायें बताते हैं। अपने आपको देश का चौकीदार कहने वाले ने किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने के लिये। किसानों के खेत की चौकीदारी कोई भाजपा का नेता नहीं करता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख