ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

सुलतानपुर: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के समर्थन में गुरुवार की शाम शहर में जोरदार रोड शो किया। इसमें भारी भीड़ उमड़ी। उन पर पुष्प और पंखुरियां बरसीं। उन्होंने कभी प्रशंसकों की ओर उन्हें वापस फेंका तो कभी मुस्कुरा और अभिवादन कर स्वागत के प्रति आभार जताते हुए वोट की अपील की। वहीं दरियापुर में चाची मेनका गांधी का काफिला और भतीजी प्रियंका गांधी का काफिला आमने सामने हो गया। पुलिस ने मेनका का काफिला उनके आवास की मोड़ दिया और प्रियंका के काफिले को आगे बढ़ाया।

दरियापुर से एक खुले-सजे वाहन में सवार प्रियंका के साथ उनकी बेटी मिराया, बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले, डॉ. संजय सिंह तथा पूर्व मंत्री अमिता सिंह भी शामिल थीं। प्रियंका के इस रोड शो की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है, क्योंकि भाजपा की ओर से उनकी चाची मेनका गांधी सुलतानपुर से उम्मीदवार हैं। बगल की अमेठी सीट पर राहुल गांधी की मौजूदगी के कारण लोगों को इस बात में दिलचस्पी थी कि परस्पर विरोधी खेमे के गांधी क्या आमने-सामने होंगे? राहुल के बाद प्रियंका के रुख़ से साफ़ हुआ कि उन्हें परहेज नहीं।

जौनपुर: जौनपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जिस वोट ट्रांसफर के फार्मूले पर हुआ था, उसे जनता ने नकार दिया है। लोग देश के हितों को सर्वोपरी रखते हुए वोट कर रहे हैं। जातिवाद पर कहीं भी वोट नहीं हो रहा है। पीएम मोदी ने लोगों को यह भी समझाया कि दोनों दलों को क्यों खारिज किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र में सरकार के लिए मुद्दा देश की रक्षा, विकास, गरीबी से मुक्ति होना चाहिए। लेकिन सपा-बसपा विकास से जुड़े इन मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहते हैं। यह लोग देश की सुरक्षा और आतंकवाद पर बात करने के खिलाफ हैं। जब देश असुरक्षित रहेगा, आतंकियों के निशाने पर रहेगा तो विकास कैसे होगा।

मोदी ने श्रीलंका में हुए विस्फोट का हवाला देते हुए कहा कि वहां मारे गए लोगों के पास गाड़ी, बंगला सबकुछ था, लेकिन आतंकवाद ने सब खत्म कर दिया। उन्होंने जौनपुर में हुए श्रमजीवी धमाके को भी लोगों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से अधिक मासूम रेल यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। 2014 से पहले आये दिन पाकिस्तान से आए आतंकी देश को डराते रहते थे। लेकिन बीते पांच साल में देश को दहलाने वाले ये लोग नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू कश्मीर के छोटे से हिस्से तक सिमट गए हैं।

आजमगढ़: बसपा प्रमुख मायावती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बुधवार को भी जारी रहा। आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए सभा करने पहुंचीं मायावती ने कहा कि हमारे गठबंधन से भाजपा वाले घबराए हुए हैं। हमारे सामाजिक गठबंधन से भाजपा का वर्तमान ही नहीं भविष्य भी गड़बड़ हो गया है। इसलिए तरह तरह की साजिश कर रहे हैं। कभी गठबंधन को महामिलावटी बताते हैं तो कभी शराब बताते हैं। और कभी खुद को पिछड़ा बताते हैं।

मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी कागजी पिछड़े हैं। गुजरात में अपनी सरकार के दौरान जुगाड़ करके अपनी अगड़ी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल कर लिया है। वे नकली पिछड़े हैं। असली पिछड़े अखिलेश यादव हैं। अखिलेश जन्मजात पिछड़े हैं। पूर्वांचल में पहली बार आजमगढ़ में अखिलेश-मायावती के साथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने भी मंच साझा किया। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़ों-दलितों के साथ ही मुसलिम और अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए संविधान में धर्मनिरपेक्षता को स्थान दिया था। उन्हीं के कदमों पर चलते हुए 2007 में जब दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के साथ सामाजिक भाईचारे के आधार पर अपनी सरकार बनाई तो भाजपा और कांग्रेस दोनों को अच्छा नहीं लगा।

नई दिल्ली: रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर सोनिया गांधी के खिलाफ 2014 का चुनाव लड़ चुके पार्टी के पूर्व नेता अजय अग्रवाल ने राजीव गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की मंगलवार को निंदा की। वरिष्ठ वकील अग्रवाल ने कहा कि बोफोर्स मामले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ कोई भी आरोप कभी साबित नहीं हुआ और उन्हें क्लीनचिट दी गयी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 14 सालों तक हिंदुजा बंधुओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के रूप में बोफोर्स मामले का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें इस मामले की बारीकियों की पूरी जानकारी है।

यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह मोदी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए यहां डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस को मोदी की ओर से दी गयी इस आम चुनाव के बाकी दो चरण राजीव गांधी के नाम पर लड़ लेने की चुनौती की निंदा की और प्रधानमंत्री पर चुनावी फायदे के लिए पाकिस्तान को युद्ध के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख