ताज़ा खबरें
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा-बसपा गठबंधन के कारण भाजपा की दिल्ली से विदाई तय है। भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। अखिलेश का यह बयान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करने के एक दिन बाद आया है।

अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा के सामने मजबूत चट्टान खड़ी कर दी है। चूंकि लखनऊ के रास्ते से ही चलकर दिल्ली का दरवाजा खुलता है इसलिए उत्तर प्रदेश की भूमिका आगामी लोकसभा चुनावों में निर्णायक रहेगी। पार्टी की चुनावी रणनीति के कारण भाजपा की दिल्ली से बेदखली तय है। अब जनता ने भी मन बना लिया कि वह दुबारा भाजपा को सत्ता में नहीं लाएगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की मजबूती के चलते भाजपा को एक सीट भी जीत पाना मुश्किल होगा।

16वीं लोकसभा के अवसान के साथ भाजपा के अवसान की इबारत लिखी जा चुकी है। जनता ने तय कर लिया है उनको धोखा देने वाली सरकार को सजा़ अवश्य मिलेगी! देश नया प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की लगातार विपक्ष के नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। छात्रों-नौजवानों से तो भाजपा इतनी डरी हुई हैं कि उसे मेरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की यात्रा से ही परेशानी होने लगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख