ताज़ा खबरें
आजम खान और बेटे को सुप्रीम कोर्ट ने मशीन चोरी केस में दी जमानत
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। मुद्दे से भटकाने और बहकाने की उसकी राजनीति के दिन अब बीत चले हैं। जनता जागरूक और सतर्क हैं। उसे 2019 के चुनावों का इंतजार है।. अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्री अपना कामकाज देखने की बजाय खाली हुए बड़े-बड़े सरकारी बंगलों के इंतजार में बैठे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मेधावी छात्र-छात्राओं को पार्टी की ओर से लैपटाप दिये। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जैसी कहानियां इस सरकार में सुनने को मिल रही हैं, वैसे पहले कभी सुनने को नहीं मिले।

स्वास्थ्य सेवाएं विफल-

कानपुर के अस्पताल में एसी खराब होने से मरीजों के मरने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। कानपुर के अस्पताल की घटना बेहद शर्मनाक है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार अब पुरानी सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा सकती है। खुद अपना दो बजट पेश कर चुकी है।

अखिलेश यादव ने लैपटॉप पाने वाले सभी टॉपर बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षाओं में जिस तरह के नंबर लेकर आए हैं, उससे दूसरे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। उनका कहना था कि वह लैपटॉप इसलिए बांट रहे हैं कि भाजपा सरकार को अपना वादा याद आए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख