- Details
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ उसूर ब्लाक के तिम्मापुरम से लगे पुतकेल के जंगलों में हुई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद व एक जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के उसूर ब्लॉक में सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगलों में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआरपीएफ 168 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में झारखंड निवासी असिसटेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान भी जख्मी है। मुठभेड़ की यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र में हुई है।
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया को बड़ी संख्या में माओवादियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। मुठभेड़ अभी जारी है। बैकअप पार्टी भी रवाना की गई है।
- Details
रायपुर: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रारूप को मंजूरी दी गई। इसके तहत राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखंड ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “प्रस्तावित संशोधन के अनुसार ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जाएंगे। ये आरक्षित भूखंड लाभार्थियों को भूमि प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत की दर से और एक प्रतिशत भूमि किराए की दर पर प्रदान किए जाएंगे।”
राज्य में धान खरीद के लिए बड़ी मात्रा में जूट के बोरे की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद ने राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत “जूट बैग निर्माण परियोजना” के लिए विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया। कैबिनेट ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोडो, कुटकी और रागी (बाजरा) की खरीद के निर्णय को भी मंजूरी दी है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक' टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की सराहना करने के आरोप में हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कालीचरण महाराज ने 'धर्म संसद' में यह बयान दिया था. कालीचरण महाराज के खिलाफ पुलिस पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की शिकायत पर रायपुर के टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कर लिया है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम ने भी देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कालीचरण महाराज ने घोषणा की कि इस्लाम का उद्देश्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है. उन्होंने यह भी घोषणा की "मोहनदास करमचंद गांधी ने देश को नष्ट कर दिया... नाथूराम गोडसे को सलाम, जिन्होंने उन्हें मार डाला।' 'मुख्य संरक्षक' महंत रामसुंदर दास इस बयान के बाद गुस्से में मंच से चले गए। छत्तीसगढ़ के दूधाधारी मंदिर के महंत रामसुंदर दास ने इसका तुरंत विरोध किया और कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।
- Details
रायपुर: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुबह करीब छह बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी ग्रेहाउंड ने मुठभेड़ में छह माओवादियों को मार गिराया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले से जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। वहीं, ग्रेहाउंड के दल को भी तेलंगाना की ओर से सहायता के लिए रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दल किस्टाराम थाना क्षेत्र पहुंचा, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सली ‘किस्टाराम एरिया कमेटी’ से जुड़े थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






