- Details
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महतारी हुंकार रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया। लेकिन इस रैली के बीच मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। एंबुलेंस में एक बच्ची को जिंदगी और मौत से लड़ते हुए अस्पताल जाने की राह देखते फंसे रहना पड़ा।
शुक्रवार को बिलासपुर जिले में भाजपा की ओर से महतारी हुंकार रैली निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश भर की महिला कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेतागण मौजूद रहे। रैली का आगाज जगमाल चौक के पटेल ग्राउंड से होकर गांधी चौक होते हुए नेहरु चौक में सभा के रूप में तब्दील हुआ।
एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैली का नेतृत्व कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ उसी सड़क पर एंबुलेंस में सिम्स अस्पताल से निजी अस्पताल के लिए एंबुलेंस जा रही थी।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी में एक नर्स के साथ 4 लोगों के कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने रेप करते हुए मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में पुलिस को बताया तो उसे जान से मार देंगे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने देखा कि करीब दोपहर तीन बजे पीड़िता अकेले काम कर रही है। इसके बाद वे स्वास्थ्य केंद्र में घुसे और पीड़िता का गला दबाया। पीड़िता को बांधा और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस थाना जाकर एफआईआर दर्ज करवाई गई। एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
डीएसपी निमेश बारिया ने बताया, इस मामले में पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को निधन हो गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया।
कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात को जिले के चरामा इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें चरामा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडावी को धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।
तीन बार विधायक रहे और बस्तर क्षेत्र में पार्टी का अहम आदिवासी चेहरा रहे मंडावी 2000 से 2003 के बीच राज्य में अजीत जोगी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान गृह एवं कारागार मंत्री थे।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में माइनिंग के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर रेड मारी है। ये रेड सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुई। 12 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की टीम मौजूद है।
रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के घर पर ईडी के रेड सुबह से ही चल रही है। रेड में दर्जनभर से अधिक अधिकारी शामिल हैं। रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर पर भी छापा पड़ा है।
ये छापे दुर्ग, भिलाई, रायपुर समेत कई जगहों पर पड़े हैं। देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास पर छापे पड़े हैं। जेपी मौर्या रानू साहू के पति है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






