- Details
नीलगिरी: तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को जांच की। पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी ली। राहुल केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे, जहां उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है। वह लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।
वहीं आज राहुल गांधी ने दक्षिणी राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के तहत सोमवार को यहां सुल्तान बठेरी में विशाल रोड शो किया। राहुल पड़ोसी तमिलनाडु में नीलगिरी जिला पहुंचे और वहां कला व विज्ञान कॉलेज के छात्रों से बातचीत की। वह वहां से सड़क मार्ग से केरल में सुल्तान बठेरी पहुंचे।
सुल्तान बठेरी में राहुल ने एक कार की खुली छत पर बैठकर रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी तस्वीर वाले बैनर लिए साथ चलते रहे।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार में 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरने और युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून बनाने का शुक्रवार को आश्वासन दिया।
तमिलनाडु में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र में ‘इंडिया' गठबंधन सत्ता में आता है, तो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।
- Details
कोयंबटूर: तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने आरटीआई के जरिए प्राप्त जवाहरलाल नेहरू युग की आधिकारिक फाइल नोटिंग्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश के पहले पीएम नेहरू श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप देने के इच्छुक थे, जिसके बाद श्रीलंका ने भारत की संप्रभुता का समर्थन किया था।
आज भी यह डील रहस्य बनी हुई है: अन्नामलाई
अन्नामलाई ने कहा कि कच्चातिवु द्वीप को सौंपना एक गुप्त डील थी। इसे किसने दिया और किन परिस्थितियों में दिया गया, वो आज भी रहस्य है। तब से लेकर आज तक यह मुद्दा तमिलनाडु में गूंज रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नेहरू ने इस मुद्दे को एक छोटी सी बात बताया था। यहां तक कि पूर्व पीएम नेहरू को पड़ोसी देश को इस द्वीप को देने में कोई झिझक भी नहीं थी।
इससे जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक डोमेन में नहीं: अन्नामलाई
कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि इस मुद्दे पर बहुत बहस हुई। संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं थे और सभी जुड़ी जानकारी बहुत लंबे समय तक वर्गीकृत रही।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस को नौ सीटें और पुडुचेरी में एक सीट दी है। डीएमके ने साल 2019 के उसी फॉर्मूले को दोहराया है, जिस पर चलकर उसे भारी जीत मिली थी। कांग्रेस ने 2019 में 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी। तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं।
एमके स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार की मौजूदगी में सीटों के बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी 40 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके के बीच 'रिश्ता' बरकरार है। उन्होंने कहा, ''हम एक साथ लड़ेंगे और एक साथ जीतेंगे।''
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






