ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक गैस स्टेशन पर एक ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सभी लोग फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सीएनजी भरने के दौरान सिलेंडर फटा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर बुधवार को ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान उसका सिलेंडर फट गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था। दूसरे मृतक की पहचान 32 वर्षीय सनी निजामपुर के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं, तकनीकी शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मंगलवार को पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।

एसीबी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 10/2024 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र जांच कराने, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का सीएजी, फॉरेंसिक ऑडिट करने, ट्रस्ट के सभी वित्तीय रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, जांच पूरी होने तक उस पर बड़े वित्तीय फैसले लेने से रोक लगाए जाने की मांग की गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट तैयार है। अब तक के जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी है। जांच के लिए बनी एसआईटी के चेयरमैन भी कोर्ट में मौजूद हैं।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली और नोएडा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 15 अगस्त को देखते हुए नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आसमान से लेकर जमीन तक हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। नोएडा-दिल्ली सीमा के प्रमुख डीएनडी फ्लाईवे, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। इन स्थानों से दिल्ली की ओर जाने और दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चेकिंग पूरी होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही आसपास की ऊंची इमारतों से भी निगरानी की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख