ताज़ा खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त

मोहाली: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल की ही 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर एक युवक को भेजे। शिमला के उस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डालकर वायरल कर दिए। ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी। इस बारे में जब हॉस्टल की लड़कियों को पता लगा तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि मैनेजमेंट ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मैनेजमेंट ने उनपर दबाव डाला कि वे यह बात किसी को ना बताएं।

मामले की जानकारी छात्र संगठनों को हुई तो वे भड़क गए। शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय को घेर लिया और वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे लगाए।

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में पटियाला की निचली अदालत की ओर से सुनाए गए दो साल की सजा पर रोक लगा दिया है। पटियाला कोर्ट ने साल 2003 के इस मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत की ओर से सुनाए गए सजा के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाई में अपील दाखिल की गई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है। पटियाला कोर्ट ने 16 मार्च 2018 को दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई में करीब चार साल लग गए थे। यहां से भी पंजाबी सिंगर को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा था।

इसके बाद दलेर मेहंदी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दे दी।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी "ऑपरेशन लोटस" के मद्देनजर भाजपा सरकार पर निशाना साधती रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आप विधायकों को तोड़ने के लिए पैसे की पेशकश करने का आरोप लगाया था। इस पर भाजपा ने इनकार करते हुए आम आदमी पार्टी से इसका प्रमाण मांग था. अभी ये विवाद थमा भी नहीं था कि आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि "दिल्ली में विफल" होने के बाद भाजपा का "ऑपरेशन लोटस" पंजाब में चल रहा है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया कि पंजाब के विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है, और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों की पेशकश की गई है। चीमा ने पार्टी के एक विधायक द्वारा प्राप्त एक कॉल का हवाला देते हुए दावा किया कि उनसे कहा गया है कि दिल्ली आओ, तुम्हें भाजपा के बड़े नेताओं से मिलवाएंगे। चीमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा पाला बदलने के लिए प्रति विधायक 25 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही है। उन्होंने दोहराया कि विधायकों को भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए कहने के लिए बहुत सारे फोन आए हैं।

नई दिल्ली: केंद्र ने पंजाब सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। जिसमे पराली प्रबंधन को लेकर बात कही गई थी। पंजाब सरकार ने केंद्र को अपने प्रस्ताव में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कही थी। इसे लेकर पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन को लेकर नई व्यवस्था की घोषणा भी की थी। केंद्र द्वारा पंजाब सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने पर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पराली न जलाने के बदले में पैसे देने की हमारी पेशकश को ठुकरा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में कुल 75 लाख एकड़ जमीन पर चावल बोया जाता है। लगभग 37 लाख एकड़ जमीन पर लोग खुद से पराली नहीं जलाते हैं। बाकि बची जमीन के लिए पंजाब सरकार मशीन दे रही है। वहीं, लगभग एक लाख मशीनों के जरिए इस पराली को काटने की व्यवस्था करेगी पंजाब सरकार। राज्य सरकार ने पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए अफसरों की विशेष टीम भी नियुक्त की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख