ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क

चंडीगढ़ः पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा में एलपीयू जालंधर यूनिवर्सिटी में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। एक छात्र द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने के मामले को लेकर ये प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों में परिसर में यह दूसरी आत्महत्या है, लेकिन प्रशासन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी हैं। उन्होंने कहा कि वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि वे दोनों आत्महत्याओं के पीछे के कारणों को जानना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आत्महत्या के दूसरे केस में कुछ सामने नहीं आया क्योंकि मामले को बंद दरवाजे के पीछे सुलझा लिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है।

मृतक अग्नि एस दिलीप डिजाइनिंग में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था. केरल के रहने वाले 21 वर्षीय छात्र ने मंगलवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फगवाड़ा एसपी मुख्तियार राय ने जानकारी दी कि मृतक केरल से था। वह एलपीयू में डिजाइन कोर्स का प्रथम वर्ष का छात्र था।

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया। इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर नई सियासी दल बनाया था। कैप्टन की पत्नी परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं। वह अभी कांग्रेस में ही रहेंगी।

बीते विधानसभा चुनाव में कैप्टन ने कांग्रेस से किनारा कर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन कर पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन किया था। उस समय उनके बेटे रणइंद्र सिंह ने ही भाजपा के साथ तालमेल कर टिकटों की बंटवारे में अहम भूमिका अदा की थी लेकिन पंजाब में आप की आंधी के सामने कैप्टन की पार्टी उड़ गई और भाजपा भी हाशिये पर चली गई। पंजाब में भाजपा जगह बनाने के लिए प्रयास कर रही है। भाजपा लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो हिंदू निर्वाचन क्षेत्र को भी स्वीकार्य हो।

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा की फ्लाइट से हटाए जाने की खबरों को लेकर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि पंजाब के सीएम ने 'पंजाबियों' को शर्मसार किया है। दूसरी ओर, मान के कार्यालय का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने दिल्ली लौटने में देरी की। उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष पर "दुष्प्रचार फैलाने" के लिए पलटवार किया है।

दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि जर्मनी गए पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतार दिया गया था क्योंकि वे नशे में धुत थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई।

पूरे मामले में दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा और कहा कि बेहद शर्मनाक। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नशे में धुत होने के कारण विमान से उतरा गया।

चंडीगढ़: आम आदमाी पार्टी की पंजाब सरकार ने भी विधानसभा में बहुमत साबित करने का एलान किया है। दिल्ली में अगस्त में अरविंद केजरीवाल सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाकर बहुमत साबित किया था। अब ऐसी तैयारी पंजाब को लेकर है। इसके लिए 22 सितंबर यानी गुरुवार का दिन तय किया गया है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है और उन्हें पार्टी छोड़ने पर करोड़ों रुपये ऑफर किए हैं।

आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि भाजपा ने पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की है। इसके तहत उसने आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क किया था और उन्हें करोड़ों का ऑफर दिया था। भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, 'लोगों के भरोसे की कीमत को दुनिया की किसी भी करेंसी में नहीं आंका जा सकता। गुरुवार, 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विश्वास मत प्रस्ताव के जरिए हम साबित करेंगे कि लोगों का हम पर कितना भरोसा बना हुआ है। क्रांति जिंदाबाद।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख