ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लुधियाना: दो अज्ञात हमलावरों ने यहां नए किदवई नगर पार्क में उस मैदान पर आज (सोमवार) गोलीबारी की जहां आरएसएस शाखा की सभा आयोजित किए जाने की योजना थी। मैदान खाली होने के कारण इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आरएसएस स्वयंसेवकों की सभा से पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने शाखा मैदान में गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने ‘मंकी कैप’ पहन रखी थी और इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकती। पुलिस उपायुक्त नरिंदर भार्गव ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। आरएसएस स्वयंसेवकों की सभा अभी शुरू नहीं हुई थी इसलिए इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने मई 1991 में दरेसी मैदान में आरएसएस शाखा पर हमला किया था जिसमें पांच स्वयंसेवकों की मौत हो गई थी और 15 अन्य लोग घायल हो गए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख