ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन पर रिपोर्ट तलब की है जो कथित तौर पर जेएनयू मामले की तरह राष्ट्र विरोधी नारे लगा रहे थे। जेएनयू में ऐसी ही घटना के बाद छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपने संवाद में गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से छात्रों के प्रदर्शन, उनके कार्यकलापों और रैली के दौरान उठाये गए मुद्दों एवं उनसे जुड़ी परिस्थितियों के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा है। पिछली शाम को जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर के भीतर विरोध मार्च निकाला था। वे कथित तौर पर संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू के पक्ष में नारे लगा रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख