- Details
शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी, जिसके बाद पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत सभी वादों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने शिमला के बनूटी में एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा नहीं किया जा सके। खड़गे ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकती, क्योंकि यहां की जनता पढ़ी लिखी है। अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे की यह पहली चुनावी सभा थी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित हुए उन्होंने कहा, 'हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम मोदी जी की तरह ऐसे वादे नहीं करते कि जिन्हें पूरा नहीं किया जा सके।' उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 65 हजार सरकारी पद खाली हैं। केंद्र सरकार के स्तर पर 14 लाख पद खाली हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है।
- Details
कांगड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी है। कांग्रेस, भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस विकास के कार्यों को रोकने की गारंटी है।
उन्होंने कहा, भाजपा ने राजनीति में विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। आज भाजपा की पहचान सुशासन से है और गरीब कल्याण नीतियों से है। भाजपा वही बातें करती है जो कर सकती है। वहीं कई राजनीति दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। आज हिमाचल 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊँचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा, सबसे पहले मैं हिमाचल भाजपा को विकास का नया संकल्प लेने के लिए, इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
- Details
शिमला: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है और कोई भी सरकार इस विषय की उपेक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपीएस को पूरे देश में लागू करना चाहिए। गहलोत ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घबरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे कर रही है, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिर रहा है।
अशोक गहलोत ने कहा, ''भाजपा घबरा कर प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे कर रही है। कहावत है कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। मोदी जी का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। 2014 के उनके भाषणों को सुना दे तो हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'' ओपीएस का उल्लेख करते हुए कहा, ''ओपीएस के बारे में मैंने सुना है कि यहां यह बड़ा मुद्दा बना है।''
उन्होंने कहा, ''मुझसे किसी ने नहीं कहा, फिर भी मैंने राजस्थान में पुरानी पेंशन लागू की। यह फैसला मानवीय दृष्टिकोण से किया। पूरे देश में ओपीएस लागू होनी चाहिए।''
- Details
शिमला: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करते जनता से कई मुफ्त वादे किए हैं। कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा हिमाचल प्रदेश में बनने पर गरीब तबके की महिलाओं को देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत सालाना तीन फ्री एलपीजी (एलपीजी) सिलेंडर दिए जाएंगे।
भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर 11 योजनाएं जारी कर महिला वोटरों को साधने का पूरा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना की रकम 31 हजार से बढ़ाते हुए 51 हजार रुपये करने की भी घोषणा की है। 12वीं कक्षा की शीर्ष 5 हजार रैंक पाने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 2500 रुपये भी दिए जाएंगे।
स्कूली छात्रों को साइकिल, तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं होनहार छात्राओं को स्कूटी भी दी जाएगी। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए कॉपर्स फंड भी बनाया जाएगा। यहीं नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेषतौर से फोकस किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए नौजवानों को भी साधने की कोशिश की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






