- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद की गई। सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था, लेकिन शनिवार दोपहर तक ये साफ हो गया था कि प्रतिभा सिंह अब इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाने का भी फैसला किया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किन दो नेताओं को पार्टी डिप्टी सीएम के तौर पर देख रही है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भले ही चुनाव जीत गई हो, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में एक नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही थी। ऐसे में सूत्रों के जरिए खबर ये आ रही थी कि सीएम पद के दावेदारों में हो रही खींचतान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर सकती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जिन्हें पार्टी के नेताओं ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय दिया है।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया है। शनिवार को रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। दिन भर चले हंगामे के बाद शुक्रवार रात 10:00 बजे विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सभी मौजूद 40 विधायक सहमत हुए। बैठक में सहमति बनती नहीं दिखी तो यह फैसला लिया गया।
निवर्तमान कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने एक सिंगल लाइन प्रस्ताव हाईकमान को भेजकर उन्हीं पर फैसला छोड़ने की बात की, जिसका चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने समर्थन किया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।
- Details
शिमला: कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश पार्टी प्रभारी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए सभी विधायकों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा कोई और बैठक आयोजित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और अंतिम निर्णय पार्टी के आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं।
वहीं, इससे पहले राजीव शुक्ला ने कहा था कि वोटिंग से सीएम का नाम तय होगा। उन्होंने कहा कि विधायकों के शिमला पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद सीएम का नाम तय होगा। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर अब विधायकों का आना शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। पार्टी मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों को जाने की अनुमति है।
बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग की है।
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के साथ राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। उनके बाद पार्टी के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री हैं। मुख्यमंत्री पद के ऐसे चेहरे पर फैसला करना जो पार्टी को आगे चलकर बांध सके, कांग्रेस के लिए यह चुनौती है। नवनिर्वाचित विधायक अपने नेता के बारे में फैसला करने के लिए आज बैठक करेंगे।
हालांकि प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और विधायक नहीं हैं, उन्होंने राज्य भर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले से उपचुनाव जीतने के बाद सिंह वर्तमान में मंडी सांसद हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को भी आगे बढ़ा रही हैं, जिन्होंने चार दशक से अधिक समय तक राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व किया। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि सिंह को अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो लंबे समय तक पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के निर्विवाद नेता रहे वीरभद्र सिंह के प्रति अपनी निष्ठा रखते हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






