- Details
शिमला: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने चुनावी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी हाईकमान ने 17 और चेहरों पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश में अपने 63 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बगावत के डर से कांग्रेस पार्टी अभी भी 5 सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोल पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को बाकी बची 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। गुरुवार देर रात केंद्रीय चुनाव कमेटी के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
कांग्रेस की तरफ से वीरवार देर रात जारी की गई सूची में भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू, आनी से बंसीलाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदर नगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलेहड़ से देवेंद्र कुमार, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला से हरीश जनार्था को पार्टी की तरफ से टिकट दिया गया है।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से माया देवी, हरोली से रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर अब राज्य की सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
बता दें कि इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगे तो अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 62 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे।
राजनीति से धूमल की विदाई
सबसे बड़ी बात यह है कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की विदाई हो गई है। धूमल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। पिछली बार प्रेम कुमार धूमल सीएम उम्मीदवार थे, लेकिन अपना चुनाव हार गए थे। धूमल के बेटे अनुराग सिंह ठाकुर केंद्र में सूचना प्रसारण मंत्री हैं।
बीजेपी की सूची में कई मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं। पहली सूची में पांच महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति से 11 उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति से 8 उम्मीदवार उतारे गए हैं।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार को जारी होने के आसार हैं। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा की सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उपचुनाव में एक संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने का तोहफा देते हुए हाईकमान ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ठियोग क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






